विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Written Examination For Police Recruitment On 3 February

पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा तीन फरवरी को

भास्कर न्यूज | Jan 07, 2013, 05:04AM IST
 
 

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी संख्या में भर्ती की तैयारी है। पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन प्रकिया 2012 के अंतर्गत पांच रेंज मुख्यालयों के लिए 5925 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेड) के खाली पद शामिल हैं। इनमें भर्ती के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर में शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था।
 
इसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इन्हें अब अगले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। परीक्षा 3 फरवरी को पांचों स्थानों पर आयोजित की जाएगी। सभी सफल उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। 
 
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों को समय पर प्रवेश पत्र नहीं मिलते हैं तो वे पुलिस की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट सीजी पोलिस डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
इसके अलावा नतीजे और परीक्षा से संबंधित जानकारी हेल्प लाइन नंबर 94791-90028 और 94791-90029 से भी ली जा सकती है। पुलिस मुख्यालय इस परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है। जुलाई तक चयन पूरा करने का प्रयास हो रहा है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment