विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> You Are A Fool Than To Become

कहीं बेवकूफ न बन जाएं आप

dainik bhaskar news | Apr 01, 2012, 03:18AM IST
 
 

रायपुर. यदि आज आपको आपके दोस्त आपको चाय पीने या फिल्म देखने के लिए बुलाएं तो एक बार कैलेंडर में निगाह जरूर डाल लीजिएगा। तारीख एक अप्रैल की होगी और हो सकता है कि वह आपको अप्रैल फूल बना रहे हों। आप भागते हुए फिल्म के लिए पहुंचे और पहुंच कर आपको पता चले कि आप बुद्धू बना दिए गये हैं।




अप्रैल फूल का प्रचलन भारत में तेजी के साथ बढ़ा है। करीबी दोस्त सुबह के समय अप्रैल फूल पर एक-दूसरे को मूर्ख बनाने का प्रयास करते हैं। हां यह मूर्ख बनाना हंसी के लिए होता है न कि धोखे के लिए। अप्रैल फूल डे कनाडा, न्यूजीलैंड, यूके, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में जमकर मनाया जाता है।




इन देशों में इसको लेकर सार्वजनिक छुट्टी की भी सिफारिश हुई थी। पश्चिम देशों में कुछ अखबार भी खासतौर पर अप्रैल फूल डे पर निकलते हैं। राजनैतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को किसी खबर के माध्यम मूर्ख बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अप्रैल फूल की शुरुआत 16वीं सदी से हुई है। स्पष्ट तिथि का लेखा-जोखा बहुत विश्वसनीय रूप से कहीं भी नहीं मिलता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment