राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur Zila >> चीन की सेना कर रही है दुनियाभर में साइबर जासूसी
चीन की सेना कर रही है दुनियाभर में साइबर जासूसी
Matrix News
| Feb 20, 2013, 06:08AM IST
चीन की सेना दूसरे देशों में साइबर जासूसी के माध्यम से डाटा चुरा रही है। यह दावा अमेरिका की एक इंटरनेट सुरक्षा कंपनी मैंडियांत ने किया है। इसके अनुसार यह काम एक गोपनीय सैन्य इकाई शंघाई से कर रही है।
मैंडियांत ने अपनी रिपोर्ट ‘एपीटी 1: चीन की साइबर जासूसी इकाइयों में से एक का पर्दाफाश’ में यह खुलासा किया है। इसमें लिखा है,‘हमारे शोध और पड़ताल से संकेत मिले हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ((सीपीसी)) ने सेना को सुनियोजित साइबर जासूसी और दुनिया भर के संगठनों से डाटा चुराने के काम में लगाया है।’ यह रिपोर्ट 60 पन्नों की है। इसके अनुसार, चीनी सेना से जुड़ी इकाई ने 141 कंपनियों का डाटा चुराया है। इनमें से 115 अमेरिकी हैं। निशाने पर सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग से लेकर दूरसंचार, उर्जा और एयरोस्पेस तक शामिल हैं।
मैंडियांत का मानना है कि यह इकाई 61398 है जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक शाखा है। रिपोर्ट में घुसपैठिए ग्रुप की लोकेशन शंघाई के पुडोंग जिले में बताई गई है। उल्लेखनीय है कि इस साल न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी अपने यहां साइबर जासूसी का आरोप लगाया था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा था कि उसके 53 रिपोर्टरों के कम्प्यूटरों में घुसपैठ की गई है। इनमें से \'यादातर चीन के नेताओं के परिवारों की संपत्ति पर स्टोरी कर
रहे थे।






