नई दिल्ली। चलती बस में पैरामेडिकल छाञा के साथ हुई गैंगरेप की घटना के खिलाफ राजधानी में शनिवार से विरोध-प्रदर्शन का क्रम जारी है। सोमवार को प्रदर्शन का तीसरा दिन था और युवाओं के लिए पुलिस के सामने डटकर खडे रहते हुए अपनी आवाज को बुलंद बनाए रखने की चुनौती थीं, क्योंकि रविवार को इंडिया गेट पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने युवा प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी थीं।
पुलिस ने भी एहतियातन इंडिया गेट के सभी रास्तों को बंद कर दिया और प्रदर्शन स्थल भी बदल दिया। तीसरे दिन प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर रहा। पुलिसिया कार्रवाई से बेखौफ युवा कैसे अपनी आवाज दबने देते। लिहाजा, आंदोलन की राह पर चल रहे युवाओं सोमवार सुबह से ही जंतर-मंतर पर आना शुरू कर दिया। अलग-अलग गुटों में युवा प्रदर्शनकारी यहां पहुंचे और नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। दिन भर यह प्रदर्शन चला और कोई हिंसा नहीं हुई। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
हालांकि, सोमवार का दिन आम लोगों के लिए काफी दिक्कतों से भरा रहा। खासतौर पर इंडिया गेट को जाने वाले मध्य दिल्ली के सभी प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया। इससे सुबह लोगों को अपने दफ़तरों के लिए जाने और शाम को वापस अपने घर जाने में काफी समस्या झेलनी पडी। सडकों पर चक्का जाम हो गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। साउथ और मध्य दिल्ली में हालात सबसे ज्यादा बुरे रहे।
सोमवार को दिन भर चले प्रदर्शन और सडकों पर जाम के मंजर को भास्कर डॉट कॉम आपके सामने तस्वीरों के जरिए प्रस्तुत कर रहा है।
फोटो- मंगल कुमार और विजय कुमार
आगे स्लाइड में देखें तस्वीरें।
PICS: जिंदगी और मौत से जूझ रहा प्रदर्शन में घायल कांस्टेबल सुभाष
गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन में नशा करके पहुंचे थे कुछ लोग!
PICS: दिल्ली में भयंकर जाम, बंद रास्तों ने खड़ी की समस्या