नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव की रणभेरी जल्द बजने वाली है और इस बाबत अंदरखाने सभी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। राज्य चुनाव आयुक्त की इन तैयारियों के मद्देनजर एमसीडी के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज अनेक लोगों का वार्ड आरक्षित होने जा रहा है। मौजूदा स्थिति के तहत आरक्षित होने वाले 46 वाडरें में से फिलहाल 28 वार्ड ही एससी के लिए आरक्षित हैं, शेष 18 वार्ड पर सामान्य हैं। इसके चलते इन 18 पार्षदों को निगम चुनाव के लिए अन्य वाडरें की तलाश करनी पड़ेगी।
चूंकि आरक्षित वर्ग (एससी) के सीटों के निर्धारण के लिए राज्य चुनाव आयुक्त जनसंख्या को आधार बना रहे हैं और इसी आधार पर प्रत्येक विधानसभा में अधिकतम एससी संख्या वाले वार्ड को आरक्षित किया जाएगा। राजधानी में एससी वर्ग की जनंसख्या लगभग 16.87 फीसदी है और इसी के हिसाब से 46 वाडरें को एससी वर्ग के लिए आरक्षित करने का फैसला किया गया है।
इसके तहत उत्तरी जोन के 104 वाडरें में से 20 वार्ड एससी के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा, दक्षिणी निगम के 104 वाडरें में से 15 वार्ड और पूर्वी दिल्ली के 64 वाडरें में से 11 वार्ड एससी के लिए आरक्षित होंगे। आंकड़ों से पता चलता है कि जहां स्थायी समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र चांदोलिया का देवनगर वार्ड संख्या 92 आरक्षित रहेगा, वहीं उपमहापौर अनिल शर्मा का आरके पुरम वार्ड संख्या 167 सामान्य से आरक्षित कोटे में जा सकता है।
ऐसे में इन्हें अन्य वाडरें से चुनावी मैदान में उतरने का प्रयास करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि नए तरीके से निर्धारित किए जा रहे आरक्षित वाडरें का सर्वाधिक असर दक्षिण दिल्ली के सामान्य वाडरें पर पड़ेगा। यहां आरक्षित होने वाले 15 वाडरें में से फिलहाल केवल 6 आरक्षित वार्ड हैं। इसके अलावा, उत्तरी निगम के 20 वाडरें में से 16 वार्ड तथा पूर्वी दिल्ली के 11 वाडरें में से छह वार्ड आरक्षित हैं।
वार्ड संख्या-3-अलीपुर, 5-भलस्वा जहांगीरपुर, 9-मल्कागंज, 16-जहांगीरपुरी, 17-समयपुर बादली, 26-साहिबाबाद दौलतपुर, 31-नांगलोई जाट वेस्ट, 35-किराड़ी सुलेमान नगर, 37-सुल्तानपुरी ईस्ट, 42-पीरागढ़ी, 46-मंगोलपुरी, 64-शकूरपुर, 65-निमड़ी कॉलोनी, 71-संगम पार्क, 74-इन्द्रलोक कॉलोनी, 82-कूचा पंडित, 87-रामनगर, 92-देव नगर, 95-ईस्ट पटेल नगर, 151-इन्द्रपुरी। ज्ञात हो कि राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट के चारों वार्ड संख्या 149, 150, 151 और 152 को उत्तरी निगम में रखा गया है।
वार्ड संख्या 104-मादीपुर, 123-विकासपुरी, 130-मंगलापुरी, 133-छावला, 140-खैरा, 143-कापसेड़ा, 156-भोगल, 167-आरकेपुरम, 171-बसंत कुंज, 175-आया नगर, 179-तिगड़ी, 182-अंबेडकरनगर, 194-ईस्ट ऑफ कैलाश, 200-हरकेश नगर, 203-बदरपुर। वार्ड संख्या-210- दल्लुपूरा, 213-कल्याणपुरी, 218-मंडावली, 226-विश्वास नगर, 233-धरमपुरा, 237-शाहदरा, 243-नन्द नगरी, 245-दुर्गापुरी, 255-घोंडा, 262-गोकलपुर, 265-शिवविहार।