विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> 2012 Delhi Gang Rape Case

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का कहर- घसीटा, पीटा, पानी की बौछार की

1 of 6 Photos
नई दिल्‍ली. दिल्‍ली गैंगरेप के बाद मौत से लड़ रही लड़की को न्‍याय दिलाने के लिए शनिवार को फिर (शुक्रवार तक का पूरा घटनाक्रम पढ़ें) प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन मार्च किया। सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए वे राष्‍ट्रपति भवन के काफी करीब पहुंच गए। हजारों की तादाद में युवा नारे लगाते हुए इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ गए। कुछ युवा तो बाउंड्री की दीवार पर भी चढ़ गए। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस के अधिकारियों में हडकंप मच गया। किसी तरह बैरियर लगा कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। लेकिन वे थमे नहीं। तब उन पर पानी की बौछार की गई। आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठियां भी बरसाई गईं। फिर भी वे डटे रहे। वे राष्‍ट्रपति से मुलाकात और बलात्‍कारियों को फांसी की सजा देने की मांग पर डटे रहे। अंत में राष्‍ट्रपति ने पांच लोगों के समूह से मिलने पर सहमति दी। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति से मिल कर ज्ञापन सौंपा। इधर, लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। तब उन्‍हें जबरन उठा कर बसों में बैठा कर कहीं भेज दिया गया। लेकिन बड़ी संख्‍या में लोग फिर भी डटे रहे। (देखें प्रदर्शन की तस्‍वीरें)
 
शनिवार को सफदरजंग अस्पताल से जारी पीड़ित के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक वह होश में है और बात कर पा रही है। लड़की ने पानी और जूस भी पिया है। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की बहुत आशावान है और हिम्मत से परिस्थिति का मुकाबला कर रही है। लड़की के प्लेटलेट काउंट में भी सुधार हुआ है। 
 
देशभर में पीडिता को न्‍याय दिलाने और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्‍ली से लेकर जयपुर, इंदौर, चंडीगढ़, बनारस, लखनऊ, रायपुर जैसे शहरों में कई दिनों से प्रदर्शन जारी है।
 
दिल्‍ली में तमाम सुरक्षा इंतजाम को धता बता कर प्रदर्शनकारियों के डटे होने के चलते पुलिस-प्रशासन में हड़कंप है। वीवीआईपी एरिया में हो रहे इस प्रदर्शन को कैसे रोका जाए, इस पर पुलिस हाईकमान माथापच्‍ची कर रहा है।
 
आगे पढ़ें, दिल्‍ली में फिर गैंगरेप

 

आपकी राय

 

बलात्‍कारियों के लिए क्‍या सजा होनी चाहिए....


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment