PIX : 7 फेरे लेने का दर्दनाक अंजाम, 4 माह में ही हो गए शरीर के 16 टुकड़े

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के मंडावली में रेलवे लाईन पर शनिवार शाम एक युवक का शव 16 टुकड़ो में बरामद हुआ। मृतक की पहचान पारस भसीन (22) पर हुई। शव का सिर नहीं मिला, लेकिन पहचान कपड़ों, पैन कार्ड और हाथ के कड़े से और हाथ पर बने टैटू से की गई। (फाइल फोटो : पारस भसीन)
आशंका जताई जा रही है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। मृतक के परिजनों के अनुसार, पारस ने शैली नामक लडक़ी से प्रेम विवाह किया था। शैली के पिता को यह नागवार लगा था और उन्होंने पारस को बुलाकर शादी को भूलने की धमकी भी दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पारस का परिवार वेस्ट दिल्ली के मीनाक्षी गार्डन में रहता है। उसकी बहन सुरभि ने बताया कि 6 साल पहले की मुलाकात की मुलाकात टयूशन के दौरान शैली मित्तल से हुई थी। दोनों ने इसी वर्ष 9 मई को यमुना विहार के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी में पारस के घरवाले मौजूद थे, लेकिन लडक़ी पक्ष के लोग नहीं थे। शादी के बाद शैली मायके में रहने लगी और सप्ताह में कई दिन पारस के घर आती थी। पारस के पिता संजीव भसीन प्रॉपर्टी का बिजनस करते थे। वहीं शैली के पिता रीबॉक की कई फ्रेंचाइजी चलाते हैं।
सुरभि ने बताया कि पारस कुछ दिन से परेशान था। उसने बताया था कि शैली किसी दबाव में शादी से पीछे हट रही है। 29 अगस्त को शैली के पिता सतीश मित्तल ने पारस को अकेले अपने घर आने को कहा। जब वह वापस आया तो काफी परेशान था। पारस के परिजनों का आरोप है कि शैली के पिता ने शादी को न भूलने पर उसका पुलिस से एनकाउंटर कराने की धमकी दी। अब शैली का परिवार गाजियाबाद के सूर्य नगर में रहता है।
पारस के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। सुरभि ने बताया कि शनिवार को 3.30 बजे पारस घर से निकला था। कुछ लोग उसे कार में ले गए थे। इसके करीब एक घंटे बाद पारस का शव मिला। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए ठीक से जांच नहीं कर रही है। पारस का सिर न मिलने की वजह से शव का डीएनए लेने की भी मांग उनके परिवार ने की है।
रविवार को वे लोग शैली के घर गए, तो ताला लगाकर पूरा परिवार कहीं जा चुका था। घटनास्थल पर पारस के फोन में सिम कार्ड नहीं था। शव मिलने की जगह के ऊपर पुल है। डीसीपी (रेलवे) संजय भाटिया ने बताया कि शव की हालत से अनुमान है कि मौत ट्रेन की टक्कर लगने की वजह से हुई है। घटना का कोई भी चश्मदीद नहीं मिला। जांच की जा रही है।
ऑनर किलिंग को विस्तार से जानने के लिए फोटो पर क्लिक करिए








