राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ओम प्रकाश चौटाला के घर के नजदीक शव मिलने से सनसनी
भास्कर न्यूज
| Aug 10, 2012, 20:37PM IST
नई दिल्ली के राजेंद्र प्रसाद रोड पर नाले से एक युवक का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव शुक्रवार सुबह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के घर के नजदीक पड़ा मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस ने बताया कि शव सुबह लगभग 11 बजे राजेंद्र प्रसाद रोड पर स्थित नाले से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मेघ्रु ठाकुर के रूप में की गई है, जो मूल रूप से सीतामढ़ी, बिहार का रहने वाला था।
उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। अब तक हुई जांच में पता चला है कि मेघ्रु शराब का आदि था, संभावना जताई जा रही है कि कहीं शराब के नशे में वह नाले में न गिर गया हो। वह संसद मार्ग के पास ही स्थित झुग्गी में रहता था।






