विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> A Friend Of The Accused In The Identification Parade To Identify Victim

शिनाख्त परेड में पीड़िता के दोस्त ने की एक आरोपी की पहचान

Bhaskar News | Dec 21, 2012, 07:37AM IST
 
 

 

नई दिल्ली. गैंगरेप के छह आरोपियों में से एक मुकेश शर्मा की पहचान आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) के दौरान पीडि़ता के दोस्त ने कर ली है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार तिहाड़ जेल में हुई शिनाख्त परेड दोपहर करीब 3 से 4 बजे तक हुई। परेड के दौरान पीडि़ता के दोस्त के सामने 11 लोगों को खड़ा किया गया था।

इन सभी लोगों को देखने के बाद उसने मुकेश को पहचान लिया। टीआईपी के दौरान एक मजिस्ट्रेट, दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस और तिहाड़ जेल के अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि वारदात के वक्त पीडि़ता का यह दोस्त बस में ही मौजूद था। आरोपियों ने इसकी भी बेरहमी से पिटाई करने के बाद दोनों को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था।

बुधवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी पवन गुप्ता और विनय शर्मा ने शिनाख्त परेड से इंकार कर दिया था, जबकि राम सिंह नामक चौथे आरोपी ने मंगलवार को अदालत के समक्ष शिनाख्त परेड से इंकार किया था।

इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।
माता-पिता भी आजिज आ चुके थे मुकेश और राम सिंह के चाल-चलन से मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी के अनुसार मुकेश और राम सिंह का चाल-चलन लंबे समय से आपत्तिजनक रहा है। दोनों अक्सर शराब के नशे में अपनी मां की पिटाई करने से भी बाज नहीं आते थे।

दोनों बेटों के इस बर्ताव से दुखी होकर इनके माता-पिता दिल्ली छोड़कर वापस राजस्थान चले गए थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार हैवानियत भरे इस कृष्य को अंजाम देने वाले राम सिंह के चेहरे पर गिरफ्तार किए जाने के बाद से लेकर तिहाड़ जेल भेजे जाने तक किसी तरह का पछतावा नहीं दिखा।


तीन आरोपियों के दांतों के निशान के नमूने लिए गए :  इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम तीन आरोपियों को लेकर सफदरजंग अस्पताल पहुंची और वहां उनके दांतों के निशान और जबड़े के आकार के नमूने लिए गए। पुलिस इनका मिलान युवती के शरीर पर मिले दांतों के निशान से करेगी और फिर अदालत में रिपोर्ट सौंपेगी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment