गुड़गांव/नई दिल्ली। हैदराबाद में दिलसुखनगर बस स्टैंड के पास शाम लगभग सात बजे आतंकी हमला, दो धमाकों में 16 लोगों की मौत। शक की सूई इंडियन मुजाहिद्दीन पर। आज से ठीक एक महीने पहले भी दिल्ली पुलिस को आईएम का धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें लिखा था कि मुंबई के बाद अब दिल्ली की बारी है....।
गुड़गांव के एक पांच सितारा होटल के अधिकारी को 20 जनवरी को एक ऐसा ईमेल आया, जिसने न सिर्फ इस होटल प्रबंधन बल्कि पूरे गुड़गांव और दिल्ली समेत ख़ुफ़िया एजेंसियों तक की नींद उड़ा दी थी। इस ईमेल में देश की एक बेहद खौफनाक घटना का जिक्र करते हुए उसे दोबारा दोहराने की धमकी दी गई थी। इस ईमेल में लिखा था कि ‘मुंबई के बाद अब दिल्ली की बारी'।
कुछ ऐसी ही अन्य धमकियां देते हुए गुडग़ांव के एंबियंस मॉल स्थित पांच सितारा होटल लीला के मैनेजर की ई-मेल आईडी पर यह धमकी भरी ई-मेल आई थी। धमकी भरा यह ई-मेल 20 जनवरी को दोपहर बाद इंडियन मुजाहिद्दीन की ई-मेल आईडी से आया था।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखें एक महीना पहले इंडियन मुजाहिद्दीन अपने धमकी भरे ईमेल में क्या-क्या लिखा था...