विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Again Honor Killing In Delhi

दिल्ली में एक और ‘ऑनर किलिंग’

DainikBhaskar.com | Oct 09, 2012, 17:22PM IST
 
 


राजधानी दिल्ली में झूठी शान की खातिर हत्या करने का एक और मामला सामने आया  है। इस बार वारदात हुई है पूर्वी दिल्ली के ही मंडावली इलाके में। यहां सोमवार देर एक युवक ने अपनी बहन को चाकू मारकर उसका कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस लडक़ी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे गुस्साए उसके भाई ने उसे चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस घटना के ऑनर किलिंग होने से साफ़ इंकार किया है।



लहू-लुहान घायल युवती को उसके परिजन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंडावली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे के ए-15 गली नंबर 2 मंडावली में पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पाया कि यहां एक युवती लहूलुहान हालत में मिली। उसकी पहचान लक्ष्मी (17) के रूप में हुई। उसे चाकू मारा गया था। पुलिस तुरंत उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई।



पूछताछ पर पता चला कि लक्ष्मी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार को लक्ष्मी युवक के साथ दोपहर में घर से भाग गई थी। जिसके बाद लक्ष्मी का भाई सुजीत उसे खोजकर रात को घर ले आया। घर पर सुजीत की लक्ष्मी के साथ प्रेम -संबंधो को लेकर तकरार हुई। तकरार इतनी बढ़ गई कि जिसके बाद सुजीत ने अचानक लक्ष मी पर चाकू से वार कर दिया। बाद में लक्ष मी की हालत देख वहां से फरार हो गया।


हालांकि पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यह ऑनर किलिंग नहीं बल्कि हत्या का मामला है। पुलिस के अनुसार मृतका कभी भी घर से भागी नहीं, ना ही कभी अपने दोस्त के साथ रही। इसके साथ ही लक्ष्मी पर उसके परिवार वालों ने कभी कहीं भी आने -जाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया था। मामले में लडक़ी की मां ने ही घटना की एफआईआर दर्ज कराई है।




ऑनर किलिंग: परिवार के पांच लोगों को ''सजा ए मौत''
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment