विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Air India Pilots End Strike

57 दिन पुरानी एअर इंडिया पायलटों की हड़ताल खत्म

Dainik Bhaskar News Network | Jul 04, 2012, 04:19AM IST
 
 


नई दिल्ली। एअर इंडिया के पायलटों की 57 दिन पुरानी हड़ताल मंगलवार देर रात खत्म हो गई। हड़ताली पायलटों के संगठन इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया।

 

आईपीजी के महासचिव ईके कपाड़िया ने बयान जारी कर उम्मीद जताई है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय उनके मामले का फौरन निपटारा करेगा। उन्होंने कहा कि सभी 434 हड़ताली पायलट उड़ानों का संचालन सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने पायलटों से 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने को कहा था।

 

सुनवाई के दौरान एयरलाइन प्रबंधन ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि वह बर्खास्त पायलटों की बहाली और उनकी शिकायतों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि पायलट कोई गुंडे या आपराधिक गतिविधि वाले लोग नहीं हैं।

 

कोर्ट में पायलटों का पक्ष रखते वकील गीता लूथरा ने जस्टिस रेवा खेत्रपाल को बताया था कि सभी पायलट जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौट आएंगे। जिन पायलटों को हड़ताल के दौरान बर्खास्त किया गया था वे नौकरी पर वापस लौटने की इच्छा जताते हुए रिपोर्ट दाखिल करेंगे।

 

वहीं, एअरलाइन प्रबंधन ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि वह पायलटों की शिकायतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा। इससे पहले हाईकोर्ट ने सोमवार को दोनों पक्षों को गतिरोध खत्म करने को कहा था। इसी के बाद दोनों ओर से से विवाद खत्म करने लिए गंभीर प्रयास किए गए हैं।

 

आगे क्या

 

कोर्ट ने पायलटों और प्रबंधन को पांच जुलाई को शाम साढ़े चार बजे समझौता अधिकारी और मुख्य श्रम आयुक्त एनके प्रसाद के सामने पेश होने को कहा है। कोर्ट नौ जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा। इस दौरान प्रसाद अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

 

हड़ताल का असर पायलटों पर

 

>प्रबंधन ने 101 हड़ताली पायलटों को बर्खास्त कर दिया था। > 11 हड़ताली पायलटों ने 24 जून से भूख हड़ताल शुरू की थी। >इनमें से पांच बीमार पड़ गए थे।

 

प्रबंधन पर

 

>एयरलाइन को 45 में से 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से ही विमान सेवा संचालित करनी पड़ी। > 615 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

 

हड़ताल की वजह

 

>इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) से जुड़े एअर इंडिया के करीब 440 पायलट आठ जुलाई से हड़ताल पर चले गए थे। >वे एअर इंडिया में विलय से पहले तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को ड्रीमलाइनर विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देने का विरोध कर रहे हैं। >एअर इंडिया की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए धर्माधिकारी रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने का भी विरोध किया जा रहा है।

 

दूसरी बड़ी हड़ताल

 

>एअर इंडिया पायलटों की यह दूसरी बड़ी हड़ताल है। >इससे पहले 1974 में पायलटों की हड़ताल 90 दिन चली थी।

 

 

देश की राजधानी में पुलिस मुख्यालय के सामने तड़पते हुए तोड़ दिया दम!

वर्दी की आड़ में पुलिस वाले ही चला रहे हैं ऐसा शर्मनाक धंधा!

ब्लू फिल्म देखते हुए बच्चियों के साथ सारी रात होता रहा गैंग रेप

PHOTOS: दैनिकभास्कर.कॉम ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, जश्न में शामिल हुईं एकता कपूर!

देश की राजधानी में पुलिस मुख्यालय के सामने तड़पते हुए तोड़ दिया दम!

नासिक की पुलिस एकेडमी पर भी हमला करने की साजिश थी साजिश

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment