विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Australian PM Julia Gillard Stumbles At Rajghat

महात्‍मा गांधी की समाधि पर औंधे मुंह गिरीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

dainikbhaskar.com | Oct 18, 2012, 07:46AM IST
 
 

नई दिल्ली.  ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ( पढ़ें: सचिन को अवॉर्ड देने पर सवाल) को हाई हील का जूता पहनना महंगा पड़ा। बुधवार को वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधिस्थल राजघाट पर गिर गईं। गिलार्ड के जूते की एड़ी गीली जमीन में धंस गई थी। अगला कदम रखती उससे पहले वह लडख़ड़ाई और गिर गईं। 
 
जूते को लेकर गिलार्ड के साथ यह हादसा तीसरी बार हुआ है। इस साल जनवरी में कैनबरा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में जूता फिसलने से गिरीं थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में चुनाव प्रचार में भी गिरीं थीं। दोनों ही मौकों पर उनके जूते गुम हो गए थे। सवाल पूछे जाने पर गिलार्ड ने कहा कि ऊंची हील की सैंडल पहनकर चलने से अक्सर ऐसा हो जाता है। खासतौर पर ऐसी जगह पर जहां घास ज्यादा हो। 
 

महिलाओं के जूतों के साथ यही दिक्कत : जूलिया
 
उठने (आगे तस्‍वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम) के बाद गिलार्ड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि महिलाओं के जूतों के साथ यही दिक्कत है। पुरुष तो सपाट तले वाले जूते पहनते हैं और महिलाएं एड़ी वाले। यदि जूते की एड़ी घास में फंस जाए तो यही होगा। हालांकि उन्होंने बूट पहनने की सलाह को नकार दिया।
 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment