विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Been Married Rape Victim Commits Suicide To Try To Trick

लड़की संग कार में रंगरेलियां मना रहा था युवक, टोकने आया पुलिसवाला तो रौंदा गया

2 of 5 Photos
युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास :

उत्तम नगर इलाके में एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पीडि़ता के बयान से खुलासा हुआ कि रामा पार्क निवासी मुकुल (21) शादी का झांसा देकर लंबे समय से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था।

पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक स्नेहा (परिवर्तित नाम) उत्तम नगर के रामा पार्क इलाके में परिवार के साथ रहती है। 15 जनवरी को सूचना मिली कि एक उसने अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर होने के बाद डॉक्टरों ने बयान दर्ज करने के लिए पुलिस को बुलाया। पीडि़ता ने बताया कि वह मुकुल से प्यार करती है।

दोनों का लंबे समय से अफेयर था। इस दौरान वह लगातार उससे शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। लेकिन जब उसने शादी की बात कही तो वह टाल-मटोल करने लगा। धीरे-धीरे वह उसे एकदम नजरअंदाज करने लगा।

आखिरी बार मुकुल के घर जाकर जब पीडि़ता ने उससे साफ-साफ बात करनी चाही तो उसने शादी से एकदम इंकार कर दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया।

 

आपकी राय

 

युवक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment