विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> Noida-Ghaziabad >> Boy Sodomized By Six Persons

16 साल के छात्र से छह लोगों ने किया दुष्‍कर्म, ब्‍लैकमेल के लिए बनाया एमएमएस

dainikbhaskar.com | May 08, 2012, 09:48AM IST
 
 


गाजियाबाद.यूपी के गाजियाबाद में एक 16 साल के लड़के के साथ उसके डांस टीचर सहित छह लोगों ने तीन महीने तक कुकर्म किया और इसका एमएमएस भी बना लिया। इन लोगों ने लड़के से पैसों की मांग करते हुए कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे एमएमएस बाजार में उतार देंगे।  
सिहानी गेट थाने के इलाके में हुई इस घटना के सभी छह आरोपी फरार हो गये हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुछ टीमों का गठन कर दिया है।

लड़के के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि उनका बेटा कुछ दिनों से स्‍कूल जाने में आनाकानी कर रहा था। जब उन्‍होंने सख्‍ती से पूछा तो बेटे ने उनसे एक हजार रुपये देने की बात की। इससे पिता को कुछ शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ के बाद बात खुल कर सामने आ गयी।लड़के की कालोनी में ही रहने वाले इन अभियुक्‍तों ने इस घटना को फरवरी में रेलवे स्‍टेशन के पास बने एक पार्क में अंजाम दिया था । लड़के की मेडिकल रिपोर्ट अभी आनी है। 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment