अश्लील बातें या पीछा करने वालों की शिकायत करें इन नंबरों पर

नई दिल्ली. गैंगरेप की वारदात के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़़ी करने का दावा किया है। राजधानी की सभी सड़कों पर रात के समय पीसीआर वैन की गश्त बढ़ाई गई है।
उन सड़कों की पहचान की गई है जिनसे बीपीओ/कॉल सेंटर में काम करने वाली या अन्य कामकाजी महिलाएं रात में गुजरती हैं।
ऐसी सड़कों पर बाइक सवार पुलिस के अलावा पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस गाडिय़ों और पीसीआर गाडिय़ों की संख्या बढ़ाई गई है।
पीसीआर के बेड़े में 370 गाडिय़ां बढ़ाए जाने के पुलिस के प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। 2010 में आधी रात को धौला कुआं से कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती से रेप के बाद बाद पुलिस ने बीपीओ/कॅाल सेंटर और अन्य कंपनियों को महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कुछ खास कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
इनकी भी पुलिस ने याद दिलाई है। साथ ही महिलाओं के मदद के लिए तीन हेल्पलाइन बनाई गई हैं। हेल्पलाइन के नंबर 1091, 1096 और 011-4121234, 27894455 हैं।
फोन पर अश्लील बातें या पीछा कर परेशान/छेड़छाड़ करने वालों की शिकायत महिलाएं इन नंबरों पर कर सकती है। इसके अलावा 9911135446 पर एसएमएस भी कर सकती हैं।
दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar.com भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं।






