विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Collect 100 Channels Without Having To Pay!

मुफ्त में मौज: लीजिए 100 चैनल का मजा वो भी बिना पैसे दिए!

1 of 5 Photos

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने सरकारी और मुफ्त डीटीएच सेवा में नई जान फूंकने की तैयारी शुरू कर दी है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय की इस नई योजना के मुताबिक, दूरदर्शन की डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्ट प्लस' पर उपलब्ध चैनलों की संख्या में भारी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है।

 

डीडी डायरेक्ट सेवा मुफ्त है। इसके लिए दर्शकों को सिर्फ एक बार सेट टॉप बॉक्स खरीदने पर खर्च करना पड़ता है। इसके बाद उन्हें चैनलों को देखने के लिए कोई मासिक रकम नहीं देनी पड़ती।

 

हालांकि इस डीटीएच सेवा को निजी कंपनियों की डीटीएच सेवाओं के मुकाबले खड़ा करने की कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इस पर मंत्रालय ने अपने लिए नई समय सेवा तय की है। डीडी डायरेक्ट प्लस की मौजूदा क्षमता 59 चैनलों की है। अब इस पर उपलब्ध चैनलों की संख्या को बढ़ाकर 97 करने की योजना है।


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment