विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Convicted In Serial Killings

हत्या के बाद देश के सबसे खतरनाक जेल के दरवाजे पर लटका देता सिर

Bhaskar News | Jan 25, 2013, 05:17AM IST
 
 


नई दिल्ली. सीरियल किलिंग करने के बाद मृतकों के सिर को तिहाड़ जेल के गेट पर फेंकने वाले चंद्रकांत झा (47) को रोहिणी की सत्र अदालत ने दोषी करार दिया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लॉ ने सजा सुनाने के लिए 2 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है। अदालत ने चंद्रकांत को तीन युवकों की हत्या और सबूत मिटाने का दोषी करार दिया है।  पहले पुलिस ने दावा किया था कि वर्ष 2003 से 2005 के बीच उसने छह लोगों की हत्या की थी।

इस संबंध में चार एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपपत्र दायर किए गए थे। लेकिन पुलिस उसके खिलाफ केवल तीन हत्याओं में ही सबूत जुटा पाई।

इसके चलते तीन हत्याओं के अदालत में सुनवाई हुई। ज्ञात हो कि आदर्श नगर इलाके में रहने वाला चंद्रकांत छोटी दुकान चलाता था।

उसने अपने काम के लिए कुछ लड़कों को रखा हुआ था जिसमें अमित, उपेंद्र राठौर और दिलीप मंडल शामिल थे। पुलिस ने दावा किया था कि बाद में उसने सभी की हत्या कर सिर को तिहाड़ जेल के बाहर फेंक दिया था।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment