देश का पहला शहर जहां खुल सकते हैं वॉलमार्ट, टेस्को और कैरीफोर के स्टोर

नई दिल्ली। मल्टीब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई की मंजूरी के केंद्र के फैसले बाद दिल्ली देश का पहला शहर होगा जहां वॉलमार्ट, टेस्को और कैरीफोर के स्टोर खुल सकते हैं।
दिल्ली सरकार रिटेलर्स को किसानों से सीधे कृषि उत्पाद खरीदने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। सरकार इस सिलसिले में एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी (एपीएमसी) एक्ट में संशोधन करेगी ताकि रिटेलर्स व किसानों के बीच सीधा संपर्क हो। एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक किसान अपने कृषि उत्पाद केवल मंडियों के जरिए ही बेच सकते हैं।
मुख्य सचिव पीके त्रिपाठी ने कहा, ‘थोक बाजार की मोनोपॉली खत्म करने के लिए हम एपीएमसी एक्ट में संशोधन करेंगे ताकि रिटेलर्स सीधे किसानों से कृषि उत्पाद खरीद सकें और किसानों को भी अपने उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके।’
केंद्र सरकार की ओर से मल्टीब्रांड रिटेल में 51 फीसदी के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के फैसले की औपचारिक जानकारी मिलने के बाद त्रिपाठी ने कहा कि सरकार राजधानी में रिटेलर्स को दुकानें खोलने में मदद करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बना रही है।
दिन के उजाले और चाय-पकौड़े के खर्चे में ही निबटानी पड़ेगी शादी!









