विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Court Extended Arun Chadha Police Custody Till 12 August

गीतिका मामला: अरूणा की पुलिस रिमांड एक दिन बढ़ी

भास्कर. कॉम | Aug 11, 2012, 17:53PM IST
 
 


एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में रोहिणी की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सह आरोपी अरूणा चड्ढा की पुलिस रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दी। दो दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर अरूणा को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मनीष खुराना के समक्ष पेश किया गया।


 


पुलिस ने अदालत में तर्क दिया कि मामले के मुख्य आरोपी गोपाल कांडा फरार हैं और उनका पता लगाया जा रहा है। शुक्रवार को जन्माष्टमी के कारण अवकाश होने के चलते वह कुछ दस्तावेजों को बरामद नहीं कर सकी थी। लिहाजा उसकी जांच अभी अधूरी है और अरूणा की रिमांड अवधि दो दिन और बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया।


 


वहीं, बचाव पक्ष का कहना था कि पुलिस का यह तर्क आधारहीन है। अगर उसे एमडीएलआर के कार्यालय से कुछ डाक्यूमेंट्स बरामद करने थे तो वह कंपनी के कर्मचारियों को निर्देश देकर बुला सकती थी और ऑफिस से दस्तावेज हासिल कर सकती थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अरूणा की पुलिस हिरासत अवधि १२ अगस्त तक बढ़ा दी।


 


गौरतलब है कि बीते ९ अगस्त को एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार जांगला ने अरूणा को ११ अगस्त तक रिमांड में भेज दिया था। पुलिस ने कहा था कि अरूणा चड्ढा जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में अरूणा का नाम साफ-साफ लिखा है। वह जांच में बिल्कुल भी मदद नहीं कर रही है। लिहाजा उन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ करना बेहद जरूरी है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment