नई दिल्ली. लेडी श्री राम कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को समाप्त हो गया। रविवार को इंटर कॉलेज डांस कंपटीशन आकर्षण का केंद्र रहा। गार्गी कॉलेज ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान, हंसराज कॉलेज ने दूसरा और हिंदू कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वेंकेटेश्वरा कॉलेज ने हिंदू कॉलेज के साथ तीसरा स्थान साझा किया।
नाट्य प्रतियोगिता के दौरान भी दर्शकों ने खूब मजा लिया। शिवाजी कॉलेज के छात्रों के नाटक 'जानवर ना मान' को प्रथम पुरस्कार दिया गया। शहीद सुखदेव कॉ़लेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्रों की प्रस्तुति ने भी प्रथम पुरस्कार साझा किया।
आगे क्लिक करके देखिए हमारे फोटोग्रॉफर भूपिंदर सिंह द्वारा ली गईं तस्वीरें..