विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Dear Divorce: Wife Pockets Rs 5cr Alimony

देश का सबसे महंगा तलाक, कीमत मात्र 5 करोड़

एजेंसी | Sep 11, 2012, 09:25AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. दिल्‍ली के एक जोड़े ने 20 साल के बाद शादी तोड़ने का फैसला किया है।इसके लिए पति ने पांच करोड़ रुपये चुकाने की हामी भरी है। पत्‍नी भी इतनी रकम लेकर तलाक के लिए तैयार है। पति-पत्‍नी की आपसी सहमति से होने जा रहे इस तलाक पर दिल्‍ली की साकेत फैमिली कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। यह देश के सबसे 'महंगे' तलाक में से एक है।
तलाक लेने वाला पति दिल्‍ली का एक बड़ा कारोबारी है। इनकी शादी 1992 में हुई थी। इस साल फरवरी में उन्‍होंने तलाक की अर्जी दी। शुरुआत में उन्‍होंने तलाक के एवज में एक करोड़ रुपये देने की सहमति दी थी, लेकिन तलाक पर अंतिम मुहर लगने के लिए जो छह महीने का वक्‍त मिला, उस बीच उन्‍होंने चार करोड़ रुपये और देने का फैसला किया। 
इस जोड़े के दो नाबालिग बच्‍चे हैं। पति-पत्‍नी ने यह भी तय कर लिया कि बेटा बाप के साथ रहेगा, जबकि बेटी को मां रखेगी। महिला को पचास लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। समझौते के मुताबिक अब कारोबारी को बेटी के नाम ढाई करोड़ रुपये की एफडी करानी है और शेष रकम मां मकान खरीदने के लिए इस्‍तेमाल करेगी।
कोर्ट ने तलाक के समझौते पर मुहर लगाते हुए आदेश दिया कि पांच करोड़ रुपये मिल जाने के बाद महिला का अपने पूर्व पति की संपत्ति पर कोई दावा नहीं रह जाएगा।

बीवी ने सेक्स नहीं किया तो दे दिया तलाक
तलाक के लिए मना करने पर पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंका
तलाक के बाद भी भरण पोषण भत्ते की हकदार है मुस्लिम महिला!
पत्‍नी को पगार देंगे तो चाहिए बर्खास्‍तगी का भी अधिकार
फेसबुक पर हसीन चेहरे के पीछे छिपा हो सकता है आतंकवादी

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment