दिल्ली बजट LIVE : पेट्रोल पर क्या करेंगी शीला, राहत का है इंतजार

नई दिल्ली. पेट्रोल की बढ़ी कीमत पर वैट कटौती का ऐलान कर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्लीवासियों को 1.50 रुपए की राहत दी है। शीला ने बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में हरियाणा और यूपी से पेट्रोल सस्ता है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के बढ़े हुए दाम यानी 7.50 रुपए पर वैट नहीं लगेगा। अब दिल्ली में पेट्रोल 71.48 रुपए मिलेगा। वैट राज्य सरकार की आमदनी की एक बड़ा स्त्रोत है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को राज्य का सालाना बजट पेश किया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री बजट में सामाजिक क्षेत्रों व विकास योजनाओं पर खास जोर दिया है।
शीला दीक्षित के बजट भाषण की मुख्य बातें:
टैक्स वसूलने में 31 फीसदी की बढ़ोत्तरी
गैस चूल्हों के लिए 2000 रुपए की मदद
स्वास्थ्य मद में 2124 करोड़ रुपए
60 हजार बेरोजगार को रोजगार
14 साल तक के स्कूली बच्चों का फ्री मेडिकल चेकअप
अस्पतालों में 2900 बिस्तर बढ़ाए जाएंगे
कई इलाकों में नए अस्पताल खोले जाएंगे
अस्पताल में प्रति हजार तीन बेड
जनकपुरी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेगा
दिल्ली में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे
एससी, एसटी, बुजुर्ग को 1500 रुपए पेंशन
दिल्ली अनाजश्री योजना शुरू की जाएगी
अल्पसंख्यक बच्चों के लिए उर्दू माध्यम से शिक्षा
दिल्ली को केरोसिन फ्री सिटी बनाएंगे
गरीबों को एलपीजी देने के लिए 40 करोड़ रुपए
फूड सब्सिडी के लिए 150 करोड़ रुपए
गरीबों को 600 रुपए की फूड सब्सिडी
आपकी रसोई में गरीब बच्चों को खाना मिलेगा
गरीब बच्चों को दोपहर का भोजन मिलेगा
एससी, एसटी छात्रों की छात्रवृति 900 रुपए
अल्पसंख्यक वर्ग के कमजोर छात्रों को विशेष मदद
स्कूल यूनिफार्म में सब्सिडी देंगे
9600 करोड़ रूपए सामाजिक सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे
33436 करोड़ का प्रस्तावित बजट
आउटर रिंग रोड सिग्नल फ्री करेंगे
1800 करोड़ तीनों नगर निगमों को देने का प्रस्ताव
एमसीडी को तीन भागों में बांटा
2011 व 2012 में टैक्स कलेक्शन 19972 करोड रूपए
दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय देश से तिगुनी
दिल्ली का देश की जीडीपी में 3.8 फीसदी योगदान रहा
दिल्ली में देश के मुकाबले सबसे कम महंगाई
दिल्ली की विकास दर 11 फीसदी रही
12वीं पंचवर्षीय योजना पर 90 हजार करोड रूपए खर्च होंगे
98 फीसदी से ज्यादा योजनाओं का लक्ष्य पूरा
दिल्ली के विकास में सबको ध्यान देना होगा।
2011 व 12 का राजकोषीय घाटा 3177 करोड़
पानी, सैनिटेशन के लिए 1800 करोड़ रुपए
ब्लू लाइन की जगह 600 नई बसें
सात साल से अधिक पुराने वाटर मीटर बदले जाएंगे
यमुना पार इलाके में मोनो रेल चलाने का प्रस्ताव
दिल्ली मेट्रो का विस्तार करके 300 किमी तक होगा
दिल्ली मेट्रो का तीसरा फेज शुरू होगा
वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रुपए की सहायता
दिल्ली के हर जिले को विकास के लिए हर साल 5 करोड़ रुपए
सभी अनधिकृत कॉलोनियां अधिकृत होंगी।
ब्लू लाइन बस की जगह
बजट सत्र की कुछ खास बातें
* सोमवार से शुरू हो रहा विधानसभा का बजट सत्र कुल 8 बैठकों का होगा और 6 जून तक चलेगा।
* शीला दीक्षित सरकार का यह 14वां बजट है। शीला दीक्षित वित्त मंत्री के तौर पर अपना दूसरा बजट पेश किया।
* पिछले साल फरवरी में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद वित्त विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा था।
* मुख्यमंत्री ने पिछले साल अपने पहले बजट में 27067 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। जिसमें परिवहन के लिए सर्वाधिक 3348 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा था।
* सत्र के दौरान एक जून को गैर-सरकारी सदस्यों के तीन संकल्पों में से एक विधायक फंड को बढ़ाने से जुड़ा होगा। इस संकल्प में विधायक फंड को 4 करोड़ रुपए से 8 करोड़ रुपए करने पर चर्चा होगी।
* 5 जून को अल्पकालिक चर्चा के दौरान दिल्ली की कानून व्यवस्था व अनधिकृत कॉलोनियों और 6 जून को निगम को तीन हिस्सों से बांटने से हुए लाभ और एमसीडी के अधीन बरसाती नालों की सफाई से जुड़े भ्रष्टाचार पर चर्चा रखी गई है।






