विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Delhi Gang Rape

111 तस्‍वीरों में देखिए, दामिनी की लड़ाई

1 of 111 Photos

नई दिल्‍ली। दामिनी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हो लेकिन उसके लिए एक बार फिर पूरे देश में लोग सड़क पर उतर आए हैं। दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर कल से ही लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर कोई दामिनी के लिए इंसाफ मांग रहा है। (तस्‍वीरों में देखिए, शनिवार को हुआ प्रदर्शन)

सिंगापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ चुकी गैंग रेप पीडि़ता को न्‍याय दिलाने के लिए हिंदुस्‍तान से लेकर ब्रिटेन तक लोग सड़क पर उतर आए हैं। दिल्‍ली के  जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। कोई बलात्‍कारियों के लिए फांसी मांग रहा है तो कोई चाहता है कि अब देश में दूसरी दामिनी नहीं हो। जेएनयू के छात्रों से लेकर कई संस्‍थान के लोग सड़कों पर अपनी मांगों के साथ उतरे हुए हैं।

सरकार को इस बात का पहले से ही अंदेशा था। जिसके कारण पूरी दिल्‍ली को शनिवार से ही छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है। राजीव चौक पूरी तरह सुनसान है तो इंडिया गेट को चारों ओर से सील कर दिया गया है। सुरक्षा का ऐसा इंतजाम यहां किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। लेकिन मेट्रो बंद होने के कारण दिल्लीवासी परेशान हैं। उन्‍हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह करें तो क्‍या करें। 

पूरा देश विचलित है। तमाम सरकारी रोक के बावजूद रविवार सुबह से ही लोग सड़कों पर उतर आए। यह सिलसिला कल से ही चल रहा है। दिल्ली में पड़ रही भारी ठंड के बावजूद जंतर-मंतर पर लोग पूरी रात बैठे रहे। आग और चाय के भरोसे लोगों ने रात काटी। आज सुबह स्वर्गीय पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए यहां एक यज्ञ भी किया गया। एहतियात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद रखे गए हैं और कई स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

हमारे संवाददाता दिलनवाज पाशा और संदीप कुमार के कैमरे से देखिए दिल्‍ली का हाल।
 
आप इस बारे में क्‍या सोचते हैं? अपनी बात कमेंट बॉक्‍स में पोस्‍ट कर दुनिया भर के पाठकों तक पहुंचा सकते हैं और बलात्‍कारियों के लिए सही सजा तय कराने के हमारे अभियान में भागीदार बन सकते हैं...
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment