नई दिल्ली. दिल्ली में रविवार की रात चलती बस में गैंगरेप की शिकार लड़की के इलाज से दिल्ली हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं है। हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए 9 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। शुक्रवार को कोर्ट ने कहा कि लड़की को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जाए। लड़की फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को बताया कि अब उसकी हालत पहले जैसी नहीं है। उसकी हालत सुधर रही है। उसे वेंटीलेटर से हटा दिया गया है और संक्रमण पर भी काबू पाया जा रहा है। उसके पल्स रेट सामान्य हैं, लेकिन लिवर की हालत ठीक नहीं है। डॉक्टरों ने सबसे लड़की के लिए दुआ करने और अस्पताल के बाहर प्रदर्शन नहीं करने की अपील की। (पढ़ें, प्रदर्शनकारियों को मारीं लाठियां...शनिवार का लाइव अपडेट)
हाईकोर्ट ने जहां दिल्ली पुलिस के रवैये पर सख्त तेवर दिखाए, वहीं देश भर में लोग इस घटना के खिलाफ सड़कों पर उतर गए। बस में गैंगरेप के खिलाफ दिल्ली सहित देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। दिल्ली में शुक्रवार को फिर रेल भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन किए गए। जंतर-मंतर पर और नॉर्थ ब्लॉक के बाहर भी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा निकाला। राष्ट्रपति भवन के समीप प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के गर्वनर एम के नारायणन की कार का भी घेराव हुआ। खबर है कि प्रदर्शनकारियों में शामिल एक स्टूडेंट राष्ट्रपति भवन के भीतर घुस गई और उसने कहा कि वह प्रणब मुखर्जी से मिले बिना यहां नहीं हिलेगी। हालांकि पुलिस ने इस स्टूडेंट को वहां से निकाला और प्रदर्शनकारियों को राजपथ की ओर मोड़ने में कामयाब रही। लेकिन कुछ देर बाद महिलाएं वापस लौट गईं। वे 'बलात्कारियों को फांसी दो' जैसे नारे लगा रही थीं। सफदरजंग अस्पताल (जहां गैंगरेप की शिकार लड़की भर्ती है) के बाहर प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक जाम जाम हो गया। प्रदर्शनकारियों गैंगरेप की शिकार लड़की के लिए इंसाफ की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना के खिलाफ इलाहाबाद, इंदौर, लखनऊ, पटना सहित देश के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। (जुड़ें गैंगरेप के खिलाफ हमारे अभियान से) लड़की को इंसाफ दिलाने के मकसद से आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें
प्रदर्शनकारियों को मारीं लाठियां...शनिवार का लाइव अपडेट
युवराज ने गैंगरेप की शिकार लड़की को समर्पित किया 'मैन ऑफ द मैच'
दिल्ली गैंग रेप: 'ब्लैक आउट इमेज', जुड़ें और विरोध में करें अपनी आवाज बुलंद
जुड़ें गैंगरेप के खिलाफ हमारे अभियान से
गैंगरेप: केजरीवाल करेंगे प्रदर्शन, हुई आरोपी की पहचान परेड
गृह मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन तक हाय-हाय के नारे
गैंगरेप तो आम बात है, जरूरत से ज्यादा दे रहे तूल: काटजू
दिल्ली गैंगरेप : इलाज कर रही डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!
हर 40 मिनट में एक बलात्कार, 25 मिनट में छेड़छाड़
गुस्से से बॉलीवुड, 'रेपिस्ट को मारो गोली, बना डालो 'नपुंसक'