विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Delhi Gang Rape Case: Fault Made By Government

दिल्‍ली गैंगरेप की वारदात से पहले हुई ये गंभीर गलतियां!

1 of 11 Photos
नई दिल्ली. वारदात में इस्तेमाल की गई बस नियमित रूप से चलने वाली बस नहीं थी। पुलिस को महिपालपुर इलाके में होटल के सीसीटीवी से एक फुटेज मिली है, जिसमें यह सफेद रंग की चार्टड बस नजर आ रही है।
 
 
घटना के पीड़ित युवक के मुताबिक बस में 3 बाय 2 वाली बस थी और सीटों पर लाल रंग के कवर थे। बस का कंडक्टर 10 रुपए प्रति सवारी किराया बताकर सवारियां उठा रहा था। 
 
 
जबकि परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक इस तरह की बसें कांट्रेक्ट कैरिएज बसें कहलाती हैं और उन्हें प्वाइंट टू प्वाइंट चलाने की अनुमति मिलती है। राजधानी में कांट्रेक्ट कैरिएज की बसें दो किस्म की हैं, एक इंटरस्टेट सीएनजी और दूसरी टूरिस्ट डीजल बसें।
 
 
इन बसों के बीच फर्क यह है कि सीएनजी बसें सफेद रंग की हैं और इनके बीच में हरे रंग की एक पट्टी है जबकि टूरिस्ट बसों का न कोई रंग तय है और न ही इसमें कोई पट्टी होती है।
 
 
इस किस्म की बसों का इस्तेमाल शादी, दफ्तर व स्कूलों में किया जा सकता है। इन्हें जगह-जगह बस स्टॉप पर रुककर सवारियां उठाने की अनुमति नहीं होती।
 
 
करीब 50 से अधिक बसों की पड़ताल के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस की पहचान करने का दावा किया है।
 
 
पुलिस के मुताबिक इस बस का मालिक नोएडा का रहने वाला है। उससे पूछताछ कर बस में मौजूद ड्राइवर कंडक्टर व अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
 
 
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने वारदात के बाद जांच के बारे में जानकारी देते हुए एक सवाल के जवाब के दौरान कहा कि रात के वक्त आमतौर पर पुलिस इनोवा, बुलेरो व स्कॉर्पियों जैसी बड़ी कारों की जांच करती है। पुलिस काले शीशों वाली कार पर विशेष नजर रखती है, लेकिन बदमाशों ने बस में वारदात को अंजाम दिया।
 
 

हमारा अभियान:

दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar.com भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं। 

 
हम आपके साथ मिलकर एक अभियान चला रहे हैं। ''ब्लैक आउट इमेज'' को अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वाल पिक्स बना जुड़िए हमारे इस अभियान से और दिल्ली गैंगरेप मामले में खुलकर जताइये अपना विरोध। याद रखें, आप जितनी ज्यादा इमेज करेंगे ब्लैक आउट, उतनी ही ज्यादा बुलंद होगी देश की आवाज...

 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment