विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Delhi Gang Rape: Central Health Minister Gone To Hospital

केंद्रीय मंत्री ने लगाया फोन और कहा, कुछ भी करो पर बचा लो इसकी जान!

1 of 9 Photos

नई दिल्ली. जिंदगी और मौत के बीच झूल रही 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा की हालत सफदरजंग अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। हालांकि गुरुवार को किए गए रक्त परीक्षण में प्लेटलेट्स की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

सफदरजंग अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. बीडी अथानी के अनुसार गुरुवार सुबह पीडि़ता का प्लेटलेट्स काउंट 41 हजार था। जिसके चलते संक्रमण की संभावना बनी हुई है। एंटीबायोटिक्स के जरिए स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।


डॉ. अथानी ने बताया कि पीडि़ता का ब्लड प्रेशर, यूरीन और सांस लेने की गति सामान्य है। पीडि़ता खुद से सांस लेने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे वेंटलेटर पर रखा गया है।

 

हमें इस बात का एहसास है कि वह सजग है, लिहाजा हम उसे बार-बार बातचीत के लिए परेशान नहीं कर रहे हैं। डॉ. अथानी  ने पीडि़ता के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि उसमें संघर्ष करने की असीम क्षमता है। इतने गहरे जख्म होने के बावजूद वह न केवल स्थिर है बल्कि पूरे इलाज के दौरान वह लगातार सजग है।

 

 

दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar.com भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं। 

 
हम आपके साथ मिलकर एक अभियान चला रहे हैं। ''ब्लैक आउट इमेज'' को अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वाल पिक्स बना जुड़िए हमारे इस अभियान से और दिल्ली गैंगरेप मामले में खुलकर जताइये अपना विरोध। याद रखें, आप जितनी ज्यादा इमेज करेंगे ब्लैक आउट, उतनी ही ज्यादा बुलंद होगी देश की आवाज...

आपकी राय

 

जज्बे को सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर भी कर रहे हैं सलाम


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment