विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Delhi Gang Rape Victim's Friend Gave His First Interview To A News Channel

केस दर्ज, आप बताएं- 'दामिनी' की आपबीती दुनिया के सामने लाना सही या गलत?

1 of 9 Photos
नई दिल्ली. दिल्‍ली पुलिस ने समाचार चैनल 'जी न्‍यूज' के खिलाफ आईपीसी की धारा 228 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह धारा उस पर लगाई जाती है जिसने किसी न किसी रूप में बलात्‍कार पीडि़त की पहचान जगजाहिर की हो। लेकिन आईपीसी की इस धारा में यह भी प्रावधान है कि अगर पीडि़त मर गई हो या वह अपनी पहचान सार्वजनिक करने की लिखित इजाजत दे चुकी हो या फिर मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने ऐसा करने का आदेश दिया हो तो पहचान सार्वजनिक करना अपराध नहीं माना जाएगा। ऐसे में कानूनी तौर पर समाचार चैनल कितना सही है और कितना गलत, यह फैसला अब कोर्ट को करना है। लेकिन नैतिक रूप से उसके इस कदम पर बहस तेज हो गई है। (दिल्‍ली गैंग रेप: आपस में भी नहीं करते बात, खुदकुशी कर सकते हैं 5 आरोपी!)
 
16 दिसंबर की रात 'दामिनी' के साथ मौजूद रहे उसके दोस्‍त ने बताया-  बस में सवार छह लोगों ने हमें बेरहमी से मारा। बस के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी और पर्दे लगे थे। लाइटें भी बंद थीं। हम एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। शोर भी मचाया। मेरे दोस्त ने पुलिस को फोन करने का प्रयास भी किया। लेकिन गुंडों ने उनका मोबाइल छीन लिया। मेरे सिर पर रॉड मारी गई। फिर मैं बेहोश हो गया। होश आया तो देखा-वे बस को यहां से वहां दौड़ा रहे हैं। कोई दो-ढाई घंटे तक ऐसा चलता रहा। उसके बाद महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे हम दोनों को फेंक दिया। वे मेरी दोस्त को कुचलना भी चाहते थे। लेकिन किसी तरह मैंने उन्हें खींचकर बस के नीचे आने से बचाया। हमारे पास कपड़े नहीं थे। शरीर से खून बह रहा था। हम इंतजार करते रहे कि कोई तो मदद करेगा। कई गाड़ियां पास से गुजरीं, मैंने हाथ हिलाकर रुकने को कहा.. ऑटो, कार वाले स्पीड स्लो करते लेकिन रुका कोई नहीं। मैं चिल्लाता रहा कि कोई कपड़े तो दे दो। लेकिन किसी ने कपड़े नहीं दिए। 20-25 मिनट तक हम मदद के लिए लोगों को पुकारते रहे। 15-20 लोग वहां खड़े थे। कोई कह रहा था कि लूट का मामला होगा। डेढ़-दो घंटे हम वहीं पड़े रहे। फिर किसी के फोन करने पर पुलिस आई। पीसीआर के तीन वैन आए। पर पुलिस इस बात पर बहस करती रही कि यह मामला किस थाने का है...
 
'दामिनी' के दोस्‍त ने जो कहा (आगे की स्‍लाइड में पढ़ें- उसने उस रात की घटना के बारे में और क्‍या कहा) वह पुलिस और समाज की संवेदनहीनता का खौफनाक चेहरा दिखाता है। उसके आरोपों से पुलिस इनकार कर रही है (पढ़ें- पुलिस की सफाई) लेकिन पूर्व आईपीएस किरण बेदी का कहना है कि ऐसा तो होता ही रहा है। अब यह बात जगजाहिर हुई है। इससे सबक लेना चाहिए और पुलिस  में सुधार तेज करना चाहिए।
 

ये भी पढ़ें

रेप पीड़िता के दोस्‍त की पहचान उजागर करने पर हो सकती है दो साल तक की कैद

महिलाओं को नंगा करना यौन अपराध नहीं! बलात्‍कारी के बाद कानून करता है पीडि़ता का 'बलात्‍कार' 

'नाबालिग' आरोपी ने की थी सबसे ज्‍यादा दरिंदगी, दो बार किया था 'दामिनी' का बलात्‍कार!

"मां के कलेजे से लग कर दो बार कहा था सॉरी, पहली बार होश में आते ही मांगी थी टॉफी"

PHOTOS: रेप के आरोपी नेता पर टूटा महिलाओं का कहर, पीट-पीट कर किया अधनंगा

भाजपाई मंत्री की महिलाओं को नसीहत- लक्ष्‍मणरेखा पार करेंगी तो रावण करेगा अपहरण

रेप से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी महिला

'दामिनी' को बस से कुचल कर मारना चाहते थे 'बलात्‍कारी'

 

आपकी राय

 

'दामिनी' के दोस्‍त ने जो कहा वह पुलिस और समाज की संवेदनहीनता का खौफनाक चेहरा दिखाता है। उसके आरोपों से पुलिस इनकार कर रही है लेकिन पूर्व आईपीएस किरण बेदी का कहना है कि ऐसा तो होता ही रहा है। अब यह बात जगजाहिर हुई है। इससे सबक लेना चाहिए और पुलिस में सुधार तेज करना चाहिए। ऐसे में क्‍या पुलिस को केस करने के बजाय अपना रवैया सुधारने पर ध्‍यान नहीं देना चाहिए? आप बताएं - 'दामिनी' की आपबीती दुनिया के सामने लाना सही या गलत?


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment