नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चलती बस में एक पैरामेडिकल की छाञा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह मामला काफी गरमा गया है। संसद के दोनों सदनों से लेकर सड़क तक इस घटना का जमकर विरोध हो रहा है। मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों ने ऐसी दिल दहलाने वाली घटनाओं और इन्हें अंजाम देने वाले दरिंदों को कडी से कडी सजा दिए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। विपक्ष ने इस मुददे पर गृहमंत्री से बयान देने की मांग की,जिसके बाद सुशील शिंदे ने संसद में कहा कि यह मामला बेहद दुखद और गंभीर है। उन्होने कहा कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। प्रतिदिन के आधार पर इस केस की सुनवाई किए जाने का अनुरोध भी किया जाएगा।
वहीं, मुख्यमंञी शीला दीक्षित ने हाईकोर्ट केचीफ जस्टिस को पञ लिखकर ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने की मांग की है। (बेटा बलात्कारी है तो फांसी पर चढाओ)
दिल्ली पुलिस ने इस केस में आरोपी ड्राईवर रामसिंह को दोपहर को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। रामसिंह ने शिनाख्त परेड कराने से इंकार कर दिया है।अन्य तीन आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इसी बीच पीडिता तबियत दोपहर बाद काफी बिगड गई। दोपहर के बाद उसके पल्स रेट में काफी बढोत्तरी हो गई, प्लेटलेटस काफी ज्यादा गिर गईं। वहीं, गंभीरता वाली बात यह है कि उसके खून में संक्रमण फैल गया है और बीपी को भी दवाईयों के सहारे कंट्रोल किया जा रहा है। खून में इंफेक्शन फैलने से पीडिता की जांच कर रहे डाक्टरों के पैनल के सामने उसकी हालत को स्थिर बनाए रखने की चुनौती खडी हो गई है। पीडिता की जांच कर रही एक महिला डॉक्टर ने यहां तक कहा कहा है कि उन्होने जिंदगी में पहली बार इतना खौफनाक रेप केस देखा है।
इससे पहले संसद में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सहित सदस्यों ने आज सरकार से इस जघन्य कृत्यों के दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। संसद में शून्यकाल के दौरान विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की राजधानी में हुई इस घटना की जितने शब्दों में निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री सदन में आएं और बयान दें और साथ ही सरकार बताए कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए वह क्या कदम उठा रही है। कांग्रेस की गिरिजा व्यास ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए इस कानून को सख्त बनाने और फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना करने के साथ-साथ पुलिस प्रशिक्षण और जागरूकता बढाने पर जोर दिया।
उधर, राज्यसभा में भी सदस्यों की नाराजगी देखी गई और महिलाओं से जुडे विषय पर चर्चा कराए जाने तथा गृहमंत्री सुशील शिंदे के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन में आज प्रश्नकाल नहीं चल सका। भाजपा के साथ सपा, बसपा, जदयू, वामदल, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान ही गृहमंत्री शिंदे द्वारा सदन में आकर बयान दिये जाने की मांग की। (दिल्ली में विदेशी युवती तो हरियाणा में 75 साल की बुजुर्ग से रेप)
दिल्ली पुलिस के आयुक्त नीरज कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिए जाने की पुष्टि की। कुमार ने पञकारों को बताया कि जिस बस में यह वारदात हुई, उसे आरके पुरम सेक्टर 3 से बरामद किया गया। अभी तक जो लोग पकडे गए हैं वह रामसिंह (ड्राईवर), उसका भाई मुकेश (राजस्थान से पकडा गया), विनय शर्मा (जिम इंस्ट्रक्टर) और पवन गुप्ता (फ्रूट सेलर) है। दो और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वह दिल्ली से बाहर भाग गए हैं और उन्हें पकडने के लिए पुलिस टीमें गई हुई हैं। वे भी जल्द पकडे जाएंगे। बस की पहचान उस पर लिखे यादव शब्द से हुई। उन्होंने इस केस को दुर्लभ से दुर्लभतम बताया और कोर्ट से इस केस में आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करने की बात की। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं, इस मामले से गुस्साए जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने वसंत विहार थाने के सामने प्रदर्शन भी किया है। पीडित लडकी की हालत में थोडा सुधार आया है। वह सफदरजंग अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। सीसीटीवी फुटेज पर बस से जुडी जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने उसका पता लगाया। जांच अधिकारियों ने पीडितों के मोबाइल फोन पर संदेश भी भेजे जिसे हमलावरों ने छीन लिया था।
केरलः बहन को हवस का शिकार बना दोस्तों से गैंगरेप करवाता रहा भाई