विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Delhi Gangrape Case: Two Accused Send To 4 Day Police Custody

गैंगरेप केस: पांचवां आरोपी बिहार से गिरफ्तार, दो ने कोर्ट में जुर्म कबूला और मांगी 'फांसी'

1 of 2 Photos

नई दिल्‍ली। चलती बस में पैरामेडिकल छाञा के साथ सामूहिक बलात्‍कार करने के पांचवे आरोपी को दिल्‍ली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम अक्षय ठाकुर है। उसे बिहार के औरंगाबाद से पकडा गया है। वहीं छठे आरोपी  की तलाश जारी है। उधर, पीडित लडकी की हालत बेहद गंभीर होती जा रही है। डॉक्‍टर उसकी हालत  को सामान्‍य बनाने में जुटे हुए हैं। युवती के कुछ और ऑपरेशंस किए जाने हैं, लेकिन उसकी देखरेख कर रहे सफदरजंग अस्‍पताल के डॉक्‍टरों का पैनल पहले उसकी हालत ठीक होने के इंतजार में है।

उधर, तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया गया है। इनमें से दो आरोपियों ने अदालत में पेशी के पहले दिन ही अपना जुर्म कबूल लिया। सह आरोपी विनय और पवन ने अदालत में कहा है कि उन्‍होने बहुत ही घिनौना काम किया है और उन्‍हें अपने किए पर पछतावा है। विनय ने कोर्ट में यहां तक कहा कि मुझे फांसी दी जानी चाहिए। विनय ने अदालत में स्‍वीकार किया कि उसने लडके को मारा था, लेकिन लडकी को नही। इसके साथ ही दोनों ने अपनी शिनाख्त परेड कराने से इंकार कर दिया। वहीं, मुकेश ने टीआईपी कराने पर सहमति दे दी है। अदालत में मजिस्‍ट्रेट तीनों आरोपियों से अलग-अलग बात की।कोर्ट ने पवन और विनय को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। वहीं, मुकेश को न्‍यायिक  हिरासत में तिहाड जेल भेजा गया  है। कल उसकी जेल में शिनाख्‍त परेड होगी।  इससे पहले मंगलवार को मामले के मुख्‍य आरोपी रामसिंह को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था।

उधर, राजधानी में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढते अपराध और इस गंभीर गैंगरेप केस से महिलाओं का गुस्‍सा फूट पडा है। बुधवार सुबह से ही दिल्‍ली यूनिवर्सिटी, दिल्‍ली स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स के छाञ भारी संख्‍या में इकट़ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छाञों ने पुलिस मुख्‍यालय और मुख्‍यमंञी शीला दीक्षित के आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद की। इनके अलावा जागौरी और अन्‍य समाजसेवी संगठनों ने भी मिलकर विरोध प्रदर्शन किया है।

 

यह भी पढ़ें

गैंगरेप पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार, काले शीशे वाले बसों पर पाबंदी

दिल्ली गैंगरेप : इलाज कर रही डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!

हर 40 मिनट में एक बलात्‍कार, 25 मिनट में छेड़छाड़

गुस्से से बॉलीवुड, 'रेपिस्ट को मारो गोली, बना डालो नपुंसक'

गैंगरेप पर सियासत तेज: शीला को फटकार, भाजपाइयों का धरना

जानिए, चरम बर्बरता की इस घटना पर सभ्य समाज की प्रतिक्रिया

बिगड़ रही है पीड़िता की हालत, खून में फैल गया है इंफेक्‍शन

पहचान परेड से इंकार, बाप बोला-बलात्‍कारी को फांसी पर चढ़ाओ

दिल्ली में न्यूज चैनल की रिपोर्टर के साथ सरेराह छेड़खानी, पुलिस बेखबर


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment