'दामिनी' के साथ बलात्कार नहीं हुआ होता, तो नहीं सुधरती दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सालाना प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा है कि १६ दिसंबर को चलती बस में बलात्कार की घटना दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ा सबक है। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा अब और पुख्ता की जाएगी।
नीरज कुमार ने कहा है कि सभी एसीपी और डीसीपी आधी रात तक गश्त करेंगे ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। राजधानी के २५० सिनेमाघरों और पब के सामने अब पीसीआर वैन हमेशा तैनात रहेंगी ताकि मनचलों पर सख्ती की जा सकी। पीसीआर वैन लड़कियों के स्कूल-कॉलेजों के बाहर भी तैनात की जाएंगी। डीटीसी की सभी बसों ने जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाए जाएंगे।
सीपी नीरज कुमार ने यह भी कहा कि राजधानी के सभी डिस्को और पब एक बजे तक बंद करना होगा। इसके बाद भी कोई घटना होती है तो दिल्ली पुलिस की महिला हेल्पलाइन चौबीस घंटे सातों दिन उनके लिए उपलब्ध रहेगी। पुलिस कमिश्नर ने २५०० महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती का आश्वासन भी दिया है।
आज की प्रमुख खबरें
राजस्थान में 8 साल की बच्ची को रेप के बाद कुचला, मुंबई में मासूम से स्कूल बस में बलात्कार
LIVE जानें टीम इंडिया और इंग्लैंड मैच का स्कोर
अंडर 14 के लिए अहमदाबाद पहुंचे सचिन के बेटे को मिलेगी स्पेशल सिक्योरिटी
पाकिस्तान में भारत विरोधी प्रदर्शन, मौलवियों ने उगली आग
''6 साल की उम्र में पहली बार हुआ था मेरा बलात्कार, उतरवा दिए थे पूरे कपड़े''






