राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Dengue Breeding: Increase The Fines By 10 To 20 Times On Construction SitesDengue Breeding: Increase The Fines By 10 To 20 Times On Construction Sites
डेंगू ब्रीडिंग : निर्माण स्थलों पर 10 से 20 गुना तक जुर्माना बढ़ाएगी सरकार
Bhaskar News | Oct 31, 2012, 02:48AM IST
नई दिल्ली. निर्माण स्थलों पर डेंगू के मच्छर के प्रजनन के प्रति लापरवाही बरतने वाले बिल्डरों पर लगने वाली जुर्माना राशि को सरकार बढ़ाने पर विचार कर रही है।
जुर्माना राशि में 10 से 20 गुना तक का इजाफा किया जा सकता है। मच्छर पैदा करने वाले बिल्डरों पर फिलहाल 500 रुपए का जुर्माना लगता है, जो 37 साल पहले 1975 में निर्धारित हुआ था।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एके वालिया ने मंगलवार को डेंगू के सिलसिले में हुई बैठक के बाद कहा कि ‘बिल्डरों पर लगने वाली जुर्माना राशि बहुत कम है। इसमें निश्चित ही इजाफा किए जाने की आवश्यकता है।’
जुर्माना राशि कितनी हो फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है लेकिन आज हुई बैठक में शामिल विशेषज्ञों ने सिफारिश की कि पहली बार पकड़े जाने पर बिल्डर पर 5 हजार रुपए और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाए।
बैठक में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग, तीनों निगम व मच्छर नियंत्रण संबंधी राष्ट्रीय संस्थानों के शीर्ष अधिकारी व विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
समीक्षा बैठक में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के दो प्रमुख कारण बताए गए, पहला पानी के ओवरहेड टैंकों में और दूसरा निर्माण स्थलों पर बिल्डरों की लापरवाही से जमा पानी में एडिस मच्छरों का प्रजनन होना है।
भास्कर में छपी खबर के हवाले से बैठक में यह भी कहा गया कि ओवरहेड टंकियों के ओवरफ्लो पाइप से घुसकर डेंगू के मच्छर टंकी में पहुंचकर प्रजनन कर रहे हैं।
इस बाबत फैसला हुआ कि लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाए और ब्रीडिंग चेकर भी इस बात को सुनिश्चित करें कि लोग टंकियों के ओवरफ्लो पाइप में भी जाली लगाकर रखें।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर यूनिफाइड बिल्डिंग बाईलॉज में भी जरूरी संशोधन पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने निगम को निर्देश दिए हैं कि फॉगिंग मशीन की संख्या दो मशीन प्रति वार्ड से बढ़ाकर चार मशीन प्रति वार्ड की जाए।
इस तरह तीनों निगम में फॉगिंग मशीनों की संख्या बढ़कर 1400 हो जाएगी। घरेलू ब्रीडिंग चेकर्स की संख्या में कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस काम में आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स को भी लगाया जाए।
लुटियंस जोन का हाल
नई दिल्ली नगर परिषद के इलाके में आने वाले रामकृष्ण आश्रम मार्ग पर 50 मकानों में पानी के ओवरहेड टैंक चेक किए गए जिनमें से 11 में मच्छर के लार्वा पाए गए।
इसी तरह मोती नगर के 54 मकानों में से 4 में, फिरोजशाह रोड स्थित सांसदों के 10 फ्लैट्स में से 4 में, तिलकमार्ग के स्टाफ क्वार्टरों में 20 में से 7 में और तालकटोरा में 22 में से 6 घरों के ओवरहेड टंकियों में डेंगू के मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई।
महरौली में सबसे ज्यादा पनप रहे हैं डेंगू के मच्छर
डायरेक्टोरेट ऑफ नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम की लार्वा निरोधी क्रॉस चेकिंग रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिन इलाकों में मच्छर प्रजनन का ऊंचा इंडेक्स पाया गया है वहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इनमें से कुछ इलाके जैसे महरौली 18.4, झड़ौदा डेयरी 14, उत्तम नगर 12, संगम विहार 10 और नरेला में सात इंडेक्स पाया गया।





