विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> Faridabad >> Dengue Disease

डेंगू के तीन मामलों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Bhaskar news | Oct 06, 2012, 04:00AM IST
 
 

फरीदाबाद। जिले में डेंगू के संभावित 19 में तीन मामलों की पुष्टि हो गई है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।पेशेंट की हालत फिलहाल सामान्य है। स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।उधर, डीसी ने दिल्ली के साथ लगते क्षेत्रों में मच्छर काटने से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्टूडेंट्स को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं ।


एनआईटी पर खास नजर
जिन तीन मामलों में डेंगू की पुष्टि हुई है वह एनआईटी क्षेत्र से हैं।जिन इलाकों से डेंगू के मामले आ रहे, वहां सर्वे किया जा रहा है। फागिंग कराई जा रही है और आस-पास के सौ घरों का सर्वे कराया गया। बीमार लोगों की रक्त स्लाइड बनाई जा रही हैं। उन्हें बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


डीसी ने दिए निर्देश
डीसी बलराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के साथ लगते क्षेत्रों में मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया का प्रभाव अधिक दिखाई देता है। इन बीमारियों की चपेट में अन्य आयु वर्गो की अपेक्षा बच्चे अधिक आते हैं। इसलिए बीमारियों से बचाए रखने के लिए उपाय किए जाने जरूरी हैं।डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे सभी स्कूलों में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श जरूर दें। सभी स्कूली विद्यार्थियों को पूरी बांह की कमीज व पैंट पहनने की हिदायत के साथ स्कूलों में लगे सभी कूलरों की सप्ताह में एक बार सफाई जरूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य शिक्षा दी जाए ताकि वह बीमारियों की रोकथाम कर सकें।


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेशचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन मामलों की पुष्टि हुई है। तीनों पेशेंट की हालत सामान्य है। डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सफाई पर विशेष ध्यान दें।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment