विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Dreamliner Will Modify The Electrical System

ड्रीमलाइनर का इलेक्ट्रिक सिस्टम होगा मोडिफाई

Bhaskar News | Dec 11, 2012, 04:36AM IST
 
 


नई दिल्ली. ड्रीमलाइनर विमानों में आ रही तकनीकी खराबियों को दूर करने के लिए विमान के इलेक्ट्रिक सिस्टम को मोडिफाई किया जाएगा।

 

इलेक्ट्रिक सिस्टम को मोडिफाई करने का काम अगले चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। एयर इंडिया के अनुसार इन तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद इन विमानों का फ्लाइट रूट प्लान के तहत परिचालन संभव हो सकेगा।

 

एयर इंडिया जल्द ही अपने बेड़े में एक और ड्रीमलाइनर विमान शामिल करने जा रहा है। इस विमान को कुछ लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के बीच परिचालित करने की योजना बनाई जा रही है। ड्रीमलाइनर विमान में पहली बार 19 सितंबर को तकनीकी शिकायत दर्ज गई थी।

 

एयर इंडिया के बेड़े में शामिल होने के बाद इस विमान की तीसरी उड़ान थी। दिल्ली-चेन्नई और चेन्नई-दिल्ली का सफर पूरा करने के बाद इस विमान को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना होना था। इसी दौरान विमान के पावर इक्यूपमेंट लिक्विड कूलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम में तकनीकी खराबी पाई गई थी जिसे बाद में बोइंग की इंजीनियरों द्वारा दुरुस्त किया गया था। इस घटना के बाद लगातार ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी खराबी दर्ज की जाती रही है।

 

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एयर इंडिया के बेड़े में जल्द ही एक और ड्रीमलाइनर शामिल होने वाला है। योजना के अनुसार इस विमान को दिसंबर के पहले सप्ताह में आ जाना चाहिए था, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसकी डिलिवरी एयर इंडिया को नहीं मिल सकी है।

 

संभावना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक नया ड्रीमलाइनर बेड़े में शामिल हो जाए। अभी तक की योजना के अनुसार नए ड्रीमलाइनर विमान को दिल्ली-पेरिस-दिल्ली के बीच परिचालित किया जाएगा। बता दें कि मौजूदा समय में एयर इंडिया के पास तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हैं।

 

इसमें से पहला ड्रीमलाइनर विमान दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-चेन्नई के बीच दैनिक उड़ान भर रहा है। दूसरा ड्रीमलाइनर विमान दिन में दो बार दिल्ली-बेंगलुरु और एक बार दिल्ली-दुबई के बीच परिचालित किया जा रहा है। वहीं तीसरे ड्रीमलाइनर विमान को प्रतिदिन दिल्ली-फ्रैंकफर्ट रूट पर चलाया जा रहा है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment