राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सरेराह दौड़ी मौत, एक नशेड़ी के हाथ में थी जिसकी डोर!
Bhaskar News
| Dec 07, 2012, 02:33AM IST

नई दिल्ली. नशे में धुत एक कार चालक ने चार व्यक्तियों को रौंदने दिया। घटना दक्षिण-पश्चिम जिले के डाबड़ी इलाके की है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार सफेद रंग की एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने गौरीशंकर झा को जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें टक्कर मारने के बाद इस कार ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना में गौरीशंकर, अजीत कुमार, धर्मप्रकाश, लेखराज और दिनेश बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।







