विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Editor Of Zee Gone Court To Ask Video Recording Of Inquiry

जी के संपादक जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अदालत गए

Bhaskar News | Jan 06, 2013, 02:45AM IST
 
 


नई दिल्ली . 16 दिसंबर के गैंगरेप की शिकार लड़की के मित्र के साक्षात्कार को चैनल पर प्रसारित करने के बाद जांच में शामिल होने के लिए पुलिस के नोटिस का सामना करने वाले जी न्यूज संपादक सुधीर चौधरी ने शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए यह आग्रह किया  िक पुलिस के समक्ष उनके बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए।

अदालत ने अपने आदेश में इस बारे में कुछ नहीं कहा कि वीडियोग्राफी की जाएगी या नहीं। अदालत ने दिल्ली पुलिस से कानून के अनुरूप कदम उठाने को कहा।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नम्रता अग्रवाल ने अपने आदेश में कहा - मैंने आरोपी के वकील की दलीलें सुन ली हैं। वसंत विहार पुलिस थाने के एसएचओ को कानून के तहत कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है।

जी न्यूज के संपादक की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उनसे जांच में शामिल होने को कहा गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment