राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मज़बूरी का उठाया फायदा और मालिक ने ही लूट ली अस्मत
Bhaskar News
| Jan 06, 2013, 03:59AM IST

नई दिल्ली . पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में महिला कर्मचारी से फैक्टरी के मालिक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर उसे मेडिकल के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निकिता (काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। निकिता ने आरोप लगाया कि वह बीती रात काम पर गई हुई थी।
इसी दौरान फैक्टरी के मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति के सहयोग से शिकायत फोन कर पुलिस को दर्ज कराई।






