विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Father Raped Daughter

दोस्‍त के साथ मिल कर नाबालिग बेटी से महीनों रेप करता रहा बाप

dainikbhaskar.com | May 20, 2012, 10:52AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. दिल्ली में एक पिता पर उसकी ही बेटी ने रेप का आरोप लगाया है। घटना तब सामने आई जब पीडिता और उसकी मां ने स्‍थानीय एनजीओ को पूरी कहानी बताई और पुलिस से संपर्क किया। नौ साल की लड़की का आरोप है कि उसका पिता सलीम और उसका एक दोस्‍त करीब तीन महीने से उसके साथ रेप कर रहे हैं। 
 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसने इस काम में अपने एक दोस्‍त आकाश को भी शामिल कर लिया था। ये दोनों बतौर मजदूर काम करते हैं। आरोपी शख्‍स ने अपनी बेटी को धमकी दी थी कि वह इस बारे में किसी से कुछ भी न बताए। लेकिन पीड़िता ने अपनी मां से इस घटना का जिक्र किया और ये दोनों पुलिस के पास गईं।
 
किशोरी का आरोप है कि उसके पिता और उसके दोस्‍त ने उसे कई बार नशीला दवाएं भी खिलाईं और पड़ोस में सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment