होमाई की नजर से कुछ यूं थी पहली गणतंत्र परेड
Source: Bhaskar News | Last Updated 00:26(26/01/12)
26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में मनाया गया था। तब इसकी चहारदीवारी नहीं बनी थी। पृष्ठभूमि में पुराना किला नजर आता था।
देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट हाउस (आज के राष्ट्रपति भवन) से छह घोड़ों वाली बग्घी में बैठकर दोपहर ढाई बजे समारोह स्थल के लिए रवाना हुए। यहां सिर्फ एक बार ही गणतंत्र दिवस परेड निकली है। यह तस्वीर देश की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट होमाई व्यारवाला ने खींची थी। उनका 15 जनवरी 2012 को 98 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।