विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Five Members Of A Family Were Awarded Death Sentence For Killing A Teenage Couple

ऑनर किलिंग में पांच को सजा ए मौत

DainikBhaskar.com | Oct 05, 2012, 16:12PM IST
 
 


झूठी शान की शातिर एक किशेार जोड़े की हत्या करने के मामले में रोहिणी की एक सत्र अदालत ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए इस अपराध को बेहद बर्बर बताया और इसे न्यायिक अंतर्रात्मा को झकझोरने वाला करार दिया। यह घटना वर्ष 2010 जून की है। दोषियों ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को निर्दयता से यातना दी और फिर बिजली का करंट लगाकर उन्हें मार डाला था।


एडिशनल सेशन जज रमेश कुमार सिंघल ने इस अपराध को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ की श्रेणी में रखते हुए यह अहम फै सला सुनाया। लडक़ी अनुसूचित जाति के लडक़े से प्रेम करती थी और दोनों विवाह करना चाहते थे। आरोपी परिजन इसके खिलाफ थे।


अदालत ने अपने फैसले में कहा, ‘प्रस्तुत मेडिकल एविडेंस और जिस हालात में पीडि़तों की बॉडी मिली, उससे साफ है कि उनकी बेहद निर्दयता से हत्या की गई। दोषियों ने उन्हें बिजली का करंट लगाकर मार डाला। यह अपराध अमानवीय और निर्दयतापूर्ण है। बिजली का करंट लगाकर नृशंस, बर्बर हत्याएं की गई, जबकि पीडि़तों ने ऐसा कुछ नहंी किया, जो उकसाने वाला हो। इसके लिए सजा ए मौत के सिवाय कोई और दंड नहीं है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment