विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Fiza Changed In Capital By Rain

इन तस्वीरों में है कुछ ख़ास, इस मौसम में पहली बार हुआ ऐसा दीदार!

1 of 3 Photos

नई दिल्ली. राजधानी में मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में कई बार हल्की और जोरदार बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया।

 

कई इलाकों में ओले पडऩे की खबर भी है। बारिश के चलते राजधानी के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई और कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी।

 

मौसम में पहली बार लोग ठिठुरते देखे गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होते रहने के आसार हैं, धूप खिलने की उम्मीद कम है।

 

राजधानी में मंगलवार की शुरुआत हल्की बारिश से हुई और शाम तक अलग-अलग इलाकों में धीमी व तेज रफ्तार से बारिश होती रही।

 

शाम चार बजे विधानसभा इलाके में बहुत तेज बारिश हुई। यहां तक कि विधानसभा भवन की पत्रकार दीर्घा की छत में लीकेज हो गई और धार में पानी बहने लगा।

 

आईएसबीटी, आईटीओ, लक्ष्मीनगर सहित कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा होने से वाहन धीमी रफ्तार से चलते रहे। मौसम विभाग ने अचानक बदली मौसम की फिजा का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया है।

 

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते राजधानी में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। बारिश व सर्द हवाओं के चलते राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 18.7 डिग्री सेल्सियस हो गया जो इस मौसम में सबसे कम है। 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment