विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Four Doctors Identified Who Where Playing With Life Of Poor

जिंदगी से खेलने वाले डॉक्टरों का पर्दाफाश, बेगुनाहों की मौत ने खोली पोल

1 of 9 Photos

नई दिल्ली. सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा के चलते पांच मरीजों की मौत के मामले में विशेष स्वास्थ्य सचिव एसबी शशांक के नेतृत्व में गठित विशेष समिति ने अपनी रिपोर्ट में चार डॉक्टरों को मुख्य रूप से दोषी करार दिया है। 

 

दोषी पाए गए डॉक्टरों में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. विकास रामपाल, मेडिकल अफसर एवं रिपेयर-मेंटीनेंस के इंचार्ज डॉ. अंशुमान और दो जूनियर एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ. टीना खुराना और डॉ. रिचा गुप्ता का नाम शामिल है। रिपोर्ट में हादसे से जुड़ी तमाम परिस्थितियों और कारणों को पेश किया गया है।


रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.अशोक कुमार वालिया ने कार्रवाई करते हुए डॉ. विकास रामपाल का ट्रांसफर कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया है कि उन्हें अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

 

उन्हें कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जाए या नहीं, इसके बारे में उनका फैसला पूरी रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद किया जाएगा। डॉ. वालिया ने बताया कि डॉ. अंशुमान को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जूनियर डॉ. टीना खुराना और डॉ. रिचा गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया है।


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment