विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Geetika Case: Kanda Was Hiding Under The Nose Of D

गीतिका से किसने किया सेक्‍स? हो सकता है कांडा का डीएनए टेस्‍ट

1 of 13 Photos

नई दिल्ली. एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले के मुख्य आरोपी, गोपाल कांडा की सहयोगी अरुणा चड्ढा को रिमांड पर लेने के लिए फिर से अर्जी लगानी होगी। रोहिणी कोर्ट ने अरुणा को तीन दिन के रिमांड पर लेने की दिल्‍ली पुलिस की अर्जी खारिज कर दी है और नए सिरे से अर्जी लगाने को कहा है। अरुणा मंगलवार तक न्‍यायिक हिरासत में ही रहेगी। पुलिस कांडा और अरुणा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ के लिए अरुणा को रिमांड पर लेना चाहती थी। लेकिन कोर्ट पुलिस की उन दलीलों से संतुष्‍ट नहीं हुआ जिनके आधार पर वह अरुणा की रिमांड चाहती थी। हालांकि,  पुलिस ने कांडा के दफ्तर से गायब हुए अहम साक्ष्‍य बरामद कर लिए हैं। गीतिका केस में कांडा का नाम आने के बाद उसके दफ्तर से कुछ कम्‍प्‍यूटर हार्ड डिस्‍क और फाइल डॉक्‍यूमेंट गायब हो गए थे। पुलिस इन साक्ष्‍यों के आधार पर केस की कडियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।
 
इस बीच, ऐसी खबर है कि कांडा का डीएनए टेस्‍ट और ब्रेन मैपिंग भी कराया जा सकता है। गीतिका की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत से दो दिन पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे। उससे संबंध बनाने वाला कांडा ही था या कोई और, यह जानने के लिए पुलिस उसका डीएनए टेस्‍ट करवाना चाहती है। पुलिस का मानना है कि अगर अदालत से डीएनए टेस्‍ट की की मंजूरी मिली तो इसे कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस कांडा से पूछताछ कर रही है। सोमवार को उसे लेकर पुलिस की टीम जांच के लिए गुड़गांव स्थित उसके फार्महाउस गई। वहां से उसे सिरसा ले जाया जाएगा।  
कांडा ने पुलिस से 12 दिन तक लुकाछिपी खेलने के बाद सरेंडर किया था। सरेंडर से पहले वह उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के दफ्तर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही छिपा था। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, समर्पण से एक-दो दिन पहले तक वह वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में अपने एक परिचित की फैक्टरी में ठहरा हुआ था। हाईटेक कही जाने वाली दिल्ली पुलिस अपने डीसीपी ऑफिस के पास ही छिपे कांडा का सुराग अंत तक नहीं लगा सकी। सूत्रों के मुताबिक, हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका पर फैसला होने का इंतजार भी कांडा ने दिल्ली में रहते ही किया।
ऐसे दिया चकमा: कांडा पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद 10 दिन तक यहां-वहां छिपता रहा। इस दौरान उसने दिल्ली, गुडगांव, जयपुर, सिरसा को अपना ठिकाना बनाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नोटिस जारी होने के बाद कांडा जांच में सहयोग करने के बजाय (वह अब भी सहयोग नहीं कर रहा) दिल्ली में ही थाने के तीन से चार किलोमीटर के दायरे में घूमता रहा। 
(फोटो: रविवार को गुड़गांव में दिल्ली पुलिस के साथ कांडा)
पुलिस की नहीं सुन रहा कांडा,जांच में नहीं कर रहा सहयोग
गीतिका केस : दिल्‍ली पुलिस अब कांडा से उगलवाएगी 'राज'
फिंगरप्रिंट्स की अब तक की जांच से भी नहीं मिला फिजा की मौत का सुराग
कांडा से रिमांड में गायब दस्तावेज और हार्ड ड्राइव का पता लगाएगी दिल्ली पुलिस
हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत अर्जी, पूछा- अर्जी देने खुद क्‍यों नहीं आए कांडा?
कांग्रेस विधायक के बेटे ने की पूर्व अभिनेत्री से बदतमीजी, पिता ने मांगी माफी


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment