विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Geetika Case: Raid Of Police On Kanda's House,Wome

कांडा के घर पुलिस, ऑफिस में महिला आयोग का धावा... रिश्तेदार गिरफ्तार

Bhaskar News Network | Aug 12, 2012, 02:04AM IST
 
 


नई दिल्ली। एयरहोस्टेस गीतिका आत्महत्या मामले के मुख्यारोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के घर शनिवार को दिल्ली पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने छापा मारकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इस बीच महिला आयोग की टीम ने भी कांडा की कंपनी एमडीएलआर पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की।


 

दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के नेतृत्व में पहुंची टीम में महिला पुलिस भी थी। इस टीम ने दोपहर 12 से 2 बजे तक कांडा के सिविल लाइन स्थित निवास में छानबीन की और यहां मौजूद एलबम, कंप्यूटर आदि को खंगाला। जाते समय घर में मौजूद एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह व्यक्ति कांडा का रिश्तेदार है।


 

चौथे दिन भी कांडा का सुराग नहीं : पुलिस का नोटिस मिलने के बाद से फरार कांडा चौथे दिन भी पुलिस को गच्चा देने में कामयाब रहा। दिल्ली पुलिस की आधा दर्जन टीमें दिल्ली, गुड़गांव, हिसार, सिरसा व चंडीगढ़ सहित कांडा के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके अलावा पुलिस की एक टीम गोवा में कांडा के छिपे होने की आशंका के चलते वहां दबिश डाले बैठी है।


 

महिला आयोग की टीम भी शनिवार को गुडगांव स्थित एमडीएलआर के दफ्तर पहुंची। जहां उन्होंने कांडा के लीगल एडवाइजर अंकित आहलूवालिया सहित कंपनी के अन्य सीनियर अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई।


 

करीब ढाई घंटे तक चली पूछताछ के बाद आयोग की सदस्य शमीना ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आयोग अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा।


 

गीतिका के परिजनों से भी पूछताछ : दिल्ली पुलिस की टीमों ने शनिवार को गीतिका के परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक दो दिन तक अरुणा से हुई पूछताछ के आधार पर बहुत से ऐसे सवाल थे, जिसका जवाब दिल्ली पुलिस अरुणा के घर वालों से जानना चाहती थी। लिहाजा पी. करुणाकरण की मौजूदगी भी गीतिका के माता-पिता व भाई से सवाल-जवाब किए गए।


 

परिवार पर था खतरा, इसलिए जब भी आता उसका फोन, चीख पड़ती थी गीतिका
कांडा की लिव-इन पार्टनर और नुपुर पर गीतिका ने दर्ज करवाई थी एफआईआर

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment