नई दिल्ली. एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी कांड में नया मोड़ आ गया है। अब गीतिका की मां ने भी खुदकुशी कर ली है। करीबियों ने कहा है कि गीतिका की मां अनुराधा शर्मा ने अशोक विहार वाले फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। गीतिका के मामा और गीतिका मामले में केस लड़ रहे वकील ने इसकी पुष्टि की है कि गीतिका की मां ने खुदकुशी कर ली है।
अनुराधा शर्मा की लाश घर में पंखे से लटकी मिली है। परिवारवालों का कहना है कि गीतिका की मौत के बाद ही उसकी मां सदमे में थी। हैरानी की बात है कि गीतिका ने जिस कमरे में पंखे से लटककर जान दी थी, उसकी मां ने भी उसी कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी है। मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा का नाम है। सूत्रों के मुतातबिक सुसाइड नोट में अनुराधा ने अपनी मौत के लिए कांडा और अरुणा को जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
(फोटो: यह तस्वीर पिछले साल की है जिसमें गीतिका की मौत के बाद उसका भाई और मां शोकाकुल दिखाई दे रहे हैं)