विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Geetika's Last Letteropened Ministers Shameful Tru

PHOTOS: गीतिका के आखिरी खत ने खोला मंत्री जी का शर्मनाक सच

Bhaskar News Network | Aug 06, 2012, 02:07AM IST
 
 


नई दिल्ली। दिल्‍ली की एयरहोस्‍टेस गीतिका की खुदकुशी के मामले में हरियाणा के मंत्री का पद गंवाने वाले गोपाल कांडा पर शिकंजा कस सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांडा से दिल्ली पुलिस ने उनके गुड़गांव स्थित आवास पर पूछताछ की है। सूत्र बता रहे हैं कि गोपाल कांडा की गिरफ्तारी हो सकती है।
 
गोपाल कांडा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'गीतिका शर्मा की मौत पर मुझे बहुत ज्यादा दुख है। मेरे पूरे परिवार को उनके परिवार की तरह ही सदमा लगा है। वे लंबे वक्त से मेरे साथ काम कर रही थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वे ऐसा कदम उठा सकती हैं। मैं खुद पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह नकारता हूं। पिछले दो महीने से मेरे और गीतिका के बीच कोई बात नहीं हुई थी। वे अपनी पढ़ाई में व्यस्त थी और मैं अपनी राजनीति में। जब मैंने गीतिका से बात तक नहीं की थी फिर मैं उन्हें कैसे उकसा सकता हूं?'
इस बीच हरियाणा में फिजा की मौत के रूप में एक और 'लव, मर्डर, मिस्‍ट्री' सामने आई है। पुलिस इसकी गुत्‍थी सुलझाने में भी लग गई है। इस मामले से हरियाणा के पूर्व डिप्‍टी सीम चंद्रमोहन का नाम जुड़ा है, जबकि गीतिका का मामला भी प्रथम दृष्‍टया सत्‍ता के नशा के आगे लड़की की जान से खेलने का लगता है। गीतिका ने सुसाइड नोट (जो आगे स्‍लाइड में देख सकते हैं) में जिस कांडा का नाम लिया है, वह जूतों की दुकान से एयरलाइंस कंपनी के मालिक तक का सफर तय कर राजनीति में रसूख बनाने वाले शख्‍स हैं (पढ़ें प्रोफाइल)। 
(गीतिका के परिवार की तरफ से जारी फोटो जिसमें कांडा गीतिका के माता-पिता के साथ हैं)

गीतिका के परिवार ने जारी की निजी तस्वीरें, खोली हांडा के अंतिम फोन की सच्चाई!
जूतों की दुकान से मंत्री तक का सफ़र, अकूत संपत्ति के मालिक बन गए कांडा 
उत्पीड़न से परेशान एयर होस्टेस ने दी जान, मंत्री की चली गई कुर्सी
बंद घर में पड़ा मिला 'चांद' की फिजा का सड़ा-गला शव

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment