कहीं यह गिफ्ट ही तो नहीं हैं गीतिका की मौत का कारण!

नई दिल्ली। एयर होस्टेस गीतिका आत्महत्या मामले के मुख्यारोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा द्वारा इस्तेमाल तीन मोबाइल और गीतिका के मोबाइल फोन का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगालने में दिल्ली पुलिस जुटी है।
इस बाबत मृतका के भाई अंकित शर्मा को शनिवार रात को डीसीपी दफ्तर बुलाया गया। पुलिस टीम ने अंकित से गीतिका के दोस्तों, रिश्तेदारों व दफ्तर के जानकारों के फोन नंबर मांगे।
पुलिस सीडीआर के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन लोगों से गीतिका की बातचीत हुई। अंकित ने बताया कि करीब 10 मिनट तक उसकी उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरण से मुलाकात हुई। इस दौरान इसने सभी दोस्तों रिश्तेदारों व जानकारों के नंबर पुलिस को मुहैया करा दिए हैं।
पुलिस सीडीआर के जरिए उन नंबरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिनसे कांडा ने गीतिका को फोन किए। इसके अलावा एफएसएल जांच की मदद से दोनों के बीच हुए एसएमएस की क्लिपिंग भी बनाई जाएगी। गौरतलब है कि पुलिस के पास कांडा से पूछताछ के लिए अब केवल दो दिन बचे हैं।
इसमें उसे सीडीआर खंगालने के अलावा, कांडा के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, उसकी दुबई यात्रा के दौरान इस्तेमाल दो अन्य पासपोर्ट की बुकलेट और संडेल एजुकेशन सोसायटी में हुए रुपयों के लेन देन के खातों को खंगालना है।
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि कांडा ने पिछले कुछ सालों में उसे आलीशान घर, महंगी कार व आभूषण आदि गिफ्ट किए थे। पुलिस फिलहाल यह जानने का भी प्रयास कर रही है कि एमडीएलआर छोड़ने के बाद कहीं कांडा इन्हीं गिफ्टों को लौटाने का दबाव गीतिका पर तो नहीं बना रहा था।
आमना-सामना को तैयार अंकित
इस बीच, अंकित ने कांडा से आमना-सामना कर पुलिस जांच में सहयोग करने की पेशकश की है। हालांकि पुलिस ने इस पेशकश को मानने से मना कर दिया। करुणाकरण ने बताया कि कांडा को दोषी साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर ही वह इस बारे में विचार करेंगे।
नहीं आई अंकिता
अंकिता से रविवार को दिल्ली पुलिस को पूछताछ करनी थी लेकिन देर शाम तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। दिल्ली पुलिस को अब उम्मीद है कि वह सोमवार को जांच में सहयोग देने आ सकती है। वह बीते कुछ महीनों से सिंगापुर में रह रही है।
गीतिका आत्महत्या मामले के बाद से यह माने जाने लगा कि वह बदनामी के डर से कहीं छिपी हुई है। उसकी बहन ने कहा था कि रविवार को अंकिता भारत आकर जांच में सहयोग करेगी।
गीतिका से बातचीत के लिए तीन मोबाइल का इस्तेमाल करता था कांडा!
गीतिका से बातचीत के लिए तीन मोबाइल का इस्तेमाल करता था कांडा!
...जब इस विश्वविजेता कप्तान को लेनी पड़ी थी हाईकोर्ट की शरण!
इस कॉलेज में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले तैयार कराएंगे सिलेबस







