विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> Gurgaon >> Gurgaon Dcp Traffic Bharti Arora Transferred To Rewari

कहीं, यह तबादला राजनीतिक कारणों से तो नहीं हुआ!

DainikBhaskar.com | Sep 18, 2012, 16:36PM IST
 
 


साईबर सिटी गुडगांव की ट्रैफिक व्यवस्था को अनुशासित बनाने और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा टोल प्लाजा को 15 दिनों के लिए आम जनता के लिए फ्री करने के आदेश के पीछे चर्चा में रहीं यहां की डीसीपी (ट्रैफिक) भारती अरोड़ा का तबादला कर दिया गया हैं।


मामले की सुनवाई के दौरान कपंनी ने गुडग़ांव पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह इस मामले मे सहयोग करने की बजाय कंपनी के कर्मचारियों को तंग कर रही है। वहीं, खंडपीठ ने भी कंपनी के जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जाम की समस्या में कोई सुधार नहीं आया। 

भारती को रेवाड़ी का एसपी बनाकर वहां भेजा गया हैं। उनकी जगह अब डा. राजश्री गुडग़ांव की नई डीसीपी ट्रैफिक होंगी। चर्चा है कि कहीं उनका तबादला इसी मसले पर हुई राजनीति के कारणों की वजह से तो नहीं हुआ! हालांकि इस मसले पर राज्य सरकार और पुलिस विभाग कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, भारती के अलावा गुडग़ांव के डीसीपी क्राईम और हैडक्र्वाटर विकस धक्कड़ का भी तबादला हुआ है। उन्हें एसपी फतेहाबाद बनाया गया है। 


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment