विज्ञापन
 
Home >> New Delhi >> News >> Hockey India Reached The Final Rhinos

हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में पहुंची राइनोज

Bhaskar News | Feb 10, 2013, 05:22AM IST
 
 


रांची. घरेलू दर्शकों के जोरदार समर्थन के बीच रांची राइनोज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश विजाडर्स को 4-2 से हराते हुए पहले हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

रांची की ओर से मनदीप सिंह और निक विल्सन ने दो-दो गोल किए। वहीं पराजित उत्तर प्रदेश के लिए नितिन थिमैया ने गोल किया।

मनदीप ने किया मैच का पहला गोल : दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया। पहली सफलता रांची को मिली जब चौथे मिनट में मनदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए आसान गोल ठोंककर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

मैच के 15वें मिनट में यूपी को सफलता मिल ही गई। टेउन डी नोएजेर के बेहतरीन पास पर नितिन थिमैया ने गोलकर उत्तर प्रदेश को बराबरी पर ला दिया। 

विल्सन ने दिलाई रांची को बढ़त : मैच के दूसरे क्वार्टर में  30वें मिनट में रांची को बढ़त लेने में सफलता हासिल हुई। निक विल्सन ने सूझबूझ दिखाते हुए उम्दा गोल के जरिए रांची को मैच में 2-1 से आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर  में कोई गोल नहीं बना।


थिमैया ने दिलाई यूपी को बराबरी : चौथे क्वार्टर में यूपी के खेल में अधिक पैनापन नजर आया। इस क्वार्टर के दूसरे और मैच के 54वें मिनट में नितिन थिमैया ने बेहतरीन फील्ड गोलकर यूपी को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। यह मैच में थिमैया का दूसरा गोल था।


छा गए विल्सन और मनदीप : मैच समाप्त होने में सात मिनट ही शेष थे और मुकाबला निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर छूटता नजर आ रहा था। लेकिन निक विल्सन और मनदीप सिंह के जादुई खेल से यूपी के अरमान रांची की धरती पर चकनाचूर हो गए।

विल्सन ने एक प्रयास पर मैच के 63वें मिनट में रिवर्स फ्लिक पर गोल कर रांची को 3-1 से बढ़त दिला दी। यह इस लीग में रांची में हुए मैचों में सर्वश्रेष्ठ गोल माना जा रहा था लेकिन इसके दो मिनट बाद ही मनदीप ने इससे भी बेहतर गोल किया। वे अकेले दम पर उत्तर प्रदेश के डिफेंस में पहुंचे और रिवर्स स्कूप पर गोल कर रांची की 4-2 से जीत सुनिश्चित कर दी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment