नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि डॉन अबू सलेम के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत आरोप वापस न लिए जाने पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान होगा।
पुर्तगाली हाईकोर्ट इस मुद्दे पर पहले ही सलेम का प्रत्यर्पण रद्द कर चुका है। जस्टिस वीके शाली के समक्ष दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हरेन रावल ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विश्वसनीयता को खराब कर देंगे और इस मामले को एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाएगा कि भारत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करता। दिल्ली पुलिस की तरफ से इन दलीलों के बाद जस्टिस शाली ने इस मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
अपने देश का यह शख्स है आतंक की दुनिया का सबसे खूंखार 'आका'1982 से 'महानायक' का पीछा कर रहा है यह 'दर्द'पुत्र को फिल्मी दुनिया में जमाने के लिए सुभाष घई को दिया घूस!सिर्फ 73 लोगों को ही मिला है यह पुरस्कार, लिटिल मास्टर भी शामिलबढ़ती उम्र को मात दे रहा इनका जुनून5 घंटे तक चलती कार में होता रहा रेप, सोती रही राजधानीआईआईटी में भी जारी है एमएमएस-ब्लैकमेलिंग का खेल!